News

VIDEO:गजब है! इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और ले जाएं सोना, ज्वेलर्स ने दिया ऑफर तो दूकान के बाहर लगी लोगों की भीड़, कानपुर में सुनार की शहर में चर्चा

लोग खुद को और अपने संस्थानों को फेमस करने के लिए कुछ भी कर रहे है. उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सुनार ने ऐसा ऑफर दिया है कि जिसके बाद ग्राहकों की भीड़ दूकान पर लग गई.

VIDEO:गजब है! इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और ले जाएं सोना, ज्वेलर्स ने दिया ऑफर तो दूकान के बाहर लगी लोगों की भीड़, कानपुर में सुनार की शहर में चर्चा
Credit-(X,@bstvlive)

कानपुर, उत्तर प्रदेश: लोग खुद को और अपने संस्थानों को फेमस करने के लिए कुछ भी कर रहे है. उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सुनार ने ऐसा ऑफर दिया है कि जिसके बाद ग्राहकों की भीड़ दूकान पर लग गई. बताया जा रहा है कि एक ज्वेलर्स ने इंस्टाग्राम पर रील पोस्ट की थी कि चित्रांश ज्वेलर्स के नाम के पेज को फॉलो करे और सोने की एक कील मुफ्त ले जाएं. ज्वेलर्स की इस घोषणा के बाद दूकान के बाहर ग्राहकों की भीड़ लग गई. लोग लाइन में लगकर सोने की कील ले रहे है.

वीडियो में देख सकते है कि किस तरह से दुकान के बाहर लोगों की लाइन लगी है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: कानपुर में एक यूट्यूबर ने फ्लाईओवर से उड़ाएं 50 हजार रूपए के नोट, लूटने के लिए मची लोगों की भीड़

कानपुर में ज्वेलर्स की दूकान के बाहर लगी भीड़

कानपुर बर्रा 6 इलाके की घटना

ये ज्वेलर्स की दूकान कानपुर के बर्रा 6 इलाके की है. इस ज्वेलर्स का नाम चित्रांश है. ज्वेलर्स ने इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये घोषणा की थी. इसके बाद लोग इतने ज्यादा आ गए कि ज्वेलर्स की दूकान को अपने समय और इस ऑफर के समय और तारीख में रील बनाकर परिवर्तन करना पड़ा.

अनोखे ऑफर की शहर में चर्चा

इस ऑफर के बाद लोग भी दूकान के सामने पहुंच गए.महिलाएं और पुरुष बड़ी तादाद में दूकान के सामने लाइन में लगकर खड़े हो गए. इस अनोखे ऑफर की चर्चा अब पुरे शहर में हो रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).