Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में ग्राहक बनकर आए बदमाश ने आंखों में मिर्च स्प्रे झोंककर 7 सोने की अंगूठियां लूटी, CCTV में कैद हुई घटना; VIDEO

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के कासना कस्बे में सुरक्षा को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात सामने आई है. यहां काली चरण मार्केट स्थित 'शगुन ज्वेलर्स' में एक अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची स्प्रे कर सोने की सात अंगूठियां लूट लीं.

(Photo Credits Twitter)

Greater Noida News:  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के कासना कस्बे में सुरक्षा को चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात सामने आई है. यहां काली चरण मार्केट स्थित 'शगुन ज्वेलर्स' में एक अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची स्प्रे कर सोने की सात अंगूठियां लूट लीं. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला

पीड़ित दुकानदार शुगन के अनुसार, यह घटना रविवार रात लगभग नौ बजे हुई. दुकान पर एक व्यक्ति ग्राहक बनकर पहुंचा और उसने अपनी पत्नी के लिए अंगूठी खरीदने की बात कही. जब दुकानदार उसे अंगूठियां दिखा रहा था, तभी आरोपी ने अचानक शुगन की आंखों में मिर्ची स्प्रे कर दिया। हमला इतना अचानक था कि दुकानदार कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी दुकान से सात सोने की अंगूठियां लेकर भाग निकला.  यह भी पढ़े:  अयोध्या में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट: बुर्का पहनकर आई महिला ने गनपॉइंट पर ज्वैलरी शॉप को लूटा, CCTV वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा में लूट

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई है.  फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी पहले सामान्य ग्राहक की तरह बात कर रहा था, लेकिन मौका मिलते ही उसने स्प्रे निकाला और हमला कर दिया. इस घटना के दौरान दुकानदार दुकान पर अकेले थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गया.

पुलिस जांच और कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई है. पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है। इस संबंध में कासना थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने जानकारी दी कि मामला संज्ञान में लिया गया है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दुकान के पास से दो अंगूठियां बरामद कर ली गई हैं. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सुरक्षा को लेकर चिंता

ग्रेटर नोएडा में हाल के समय में व्यापारियों को निशाना बनाने की घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। यह वारदात न केवल व्यापारियों के बीच भय पैदा करती है, बल्कि भीड़भाड़ वाले बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। पुलिस अब इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है।

Share Now