क्रिसमस और न्यू ईयर पर जेट एयरवेज का बंपर ऑफर, टिकटों पर मिल रही है 30 फीसदी की छूट
जेट एयरवेज अपने यात्रियों के लिए एक बंपर ऑफर लेकर आया है. जेट एयरवेज अपने यात्रियों को इस फेस्टिव सीजन में यात्रा के लिए टिकट के किराए में 30 फीसदी तक की छूट दे रहा है.
अगर इस फेस्टिव सीजन आप भी कहीं घुमने का प्लान बना रहें हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत अच्छी है. जेट एयरवेज (Jet Airways) अपने यात्रियों के लिए एक बंपर ऑफर लेकर आया है. जेट एयरवेज अपने यात्रियों को इस फेस्टिव सीजन में यात्रा के लिए टिकट के किराए में 30 फीसदी तक की छूट दे रहा है. एयरलाइन कंपनी के इस नए ऑफर से आप कम किराए में हवाई यात्रा कर सकते हैं. हालांकि जेट एयरवेज का ये ऑफिर लिमिटेड वक्त के लिए है.
जेट एयरवेज ने यह ऑफर घरेलु उड़ानों के साथ-साथ अंतराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी रखा है. कंपनी ने यह बड़ी छूट सिर्फ इस फेस्टिव सीजन तक रखी है. जेट एयरवेज के जरिए जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंगलवार की मध्यरात्रि तक क्रिसमस ऑफर के तहत सभी बुकिंग माध्यमों से छूट वाले टिकट खरीदे जा सकते हैं.
एयरलाइंस की तरफ से जारी इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह विशेष छूट एक तरफ और दोनों तरफ की यात्राओं, बिजनेस और इकोनॉमी दोनों श्रेणियों पर लागू होगा. अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह छूट 7 जनवरी से प्रभावी होगी. वहीं घरेलू यात्रियों के लिए यह छूट श्रेणी के आधार पर 1 जनवरी और 8 जनवरी से प्रभावी होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2018 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

