JEE Main 2025 Session 2 Schedule: अप्रैल में होगा JEE Mains का दूसरा सेशन, शेड्यूल हुआ जारी, जानें डिटेल्स
NTA ने JEE Main 2025 Session 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा में बैठने वाले हैं, वह अब अपनी सिटी स्लिप अधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 के दूसरे सेशन की परीक्षा 2 अप्रैल 2025 से शुरू होने की जानकारी दी है. NTA ने JEE Main 2025 Session 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Intimation Slip) जारी कर दी हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा में बैठने वाले हैं, वह अब अपनी सिटी स्लिप JEE Main के अधिकारिक वेबसाइट (jeemain.nta.nic.in) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
JEE Main 2025 सेशन 2 सिटी स्लिप कैसे करें डाउनलोड?
- JEE Main के अधिकारिक वेबसाइट (nta.nic.in) पर जाएँ.
- होमपेज पर ‘JEE Main 2025 परीक्षा सिटी इंटिमेशन स्लिप’ लिंक पर क्लिक करें.
- लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें.
- लॉग इन करने के बाद, आपके द्वारा स्पेसफाइड आपकी परीक्षा शहर की जानकारी दिखेगी.
- अब आप अपना स्लिप डाउनलोड करें, और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट लें.
JEE Main 2025 सेशन 2 के एडमिट कार्ड जारी होने में बचा कम समय
JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षा में अब एक महीने से भी कम समय बचा है, और उम्मीदवार बेसब्री से अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं. आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, JEE Main 2025 सेशन 2 का एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा.
JEE Main 2025 सेशन 2 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड
- JEE Main के अधिकारिक वेबसाइट (nta.nic.in) पर जाएँ.
- होमपेज पर ‘JEE Mains 2025 Session 2 एडमिट कार्ड’ के लिंक पर क्लिक करें.
- आपके सामने अब एक नया पेज खुलेगा.
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.
- अब आपके स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट ले.
JEE Main 2025 सेशन 2 परीक्षा का शेड्यूल
| तारीख | पेपर | शिफ्ट |
| 2, 3, 4, 7 अप्रैल | पेपर 1 (बीई/बीटेक) | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक |
| 8 अप्रैल | पेपर 1 (बीई/बीटेक) | दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक |
| 9 अप्रैल | पेपर 2ए (बी आर्क), 2बी (बी प्लानिंग) | सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक |
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2025 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

