जौनपुर के निवासी ध्यान दें! महाकुंभ में भारी भीड़, जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से प्रयागराज न जाने की अपील की
महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण प्रयागराज बॉर्डर पर सभी बसों और चार पहिया वाहनों को 24 घंटे के लिए रोक दिया गया है. जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 24 घंटे तक मेला क्षेत्र में न जाएं.
जौनपुर, 29 जनवरी : महाकुंभ में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के कारण प्रयागराज बॉर्डर पर सभी बसों और चार पहिया वाहनों को 24 घंटे के लिए रोक दिया गया है. जौनपुर के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 24 घंटे तक मेला क्षेत्र में न जाएं.
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रयागराज में मेला क्षेत्र में भारी भीड़ के कारण स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इस दौरान कुंभ में स्नान करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे अगले 24 घंटों तक मेला क्षेत्र में जाने से बचें. उन्होंने कहा कि यह कदम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उठाया गया है. यह भी पढ़ें : Burari Building Collapse Update: बुराड़ी बिल्डिंग हादसे में चमत्कार, दो दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकला 4 लोगों का परिवार
जिलाधिकारी ने कहा कि अभी प्रयागराज में जाने की स्थिति नहीं है. अभी वहां से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है. इसी को देखते हुए वहां पर 24 घंटे के लिए प्रवेश रोका गया है. ऐसी स्थिति में मेरा आप सभी लोगों से निवेदन है कि आप प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए नियमों का पालन करें. मैं जौनपुर के सभी श्रद्धालुओं से अपील करूंगा कि आप लोग अपने-अपने स्थानों पर जाएं या नहीं तो थोड़ा इंतजार कीजिए, जैसे ही हालात सामान्य होंगे, तो आप प्रयागराज के लिए प्रस्थान करिएगा. फिलहाल, आप लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन की तरफ से निशुल्क चाय-पानी की व्यवस्था की गई है.
महाकुंभनगर में हुई भगदड़ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान भी दिया. उन्होंने कहा कि भगदड़ के दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं. सीएम ने बताया कि भगदड़ को लेकर पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के अलावा विभिन्न अखाड़ों के संतों से उनकी बात हुई है.
सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से अपील भी की. उन्होंने कहा, "मैं लोगों से अपील करूंगा कि वह प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों पर ध्यान न दें. आज करीब 9 से 10 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज में हैं. मैं सभी से कहूंगा कि वह जिस भी घाट पर हैं, वहीं स्नान करें. संगम नोज पर स्नान जरूरी नहीं हैं, सभी श्रद्धालु वहां जाने से बचें. सकुशल स्नान कराना हमारी प्राथमिकता है. प्रयागराज में भीड़ का भारी दबाव है, इसलिए पहले श्रद्धालु स्नान करेंगे और उसके बाद ही संत स्नान करेंगे."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2025 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

