देश

जनता कर्फ्यू: दिल्ली में 22 मार्च को बंद रहेगी मेट्रो सेवा, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा पहुंचा 200 के पार

कोरोना वायरस को लेकर देश की राजधानी दिल्ली 22 मार्च जनता कर्फ्यू के दिन बंद रहेगी. दिल्ली मेट्रो की तरफ से ट्वीट करके लोगों को इसके बारे में जानकारी दी गई है.

जनता कर्फ्यू: दिल्ली में 22 मार्च को बंद रहेगी मेट्रो सेवा, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा पहुंचा 200 के पार
दिल्ली मेट्रो (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोनावायरस (coronavirus) के बचाव को लेकर गुरुवार को कहा कि रविवार 22 मार्च को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक 'जनता कर्फ्यू' लागू होगा. सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना होगा. सभी से अपील है कि कोई भी जनता कर्फ्यू (Janata Curfew) के समय घरों से बाहर न निकले, मैं सभी राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि वो इस कर्फ्यू का पालन कराएं. इस बीच देश की राजधानी दिल्ली से खबर है कि 22 मार्च को दिल्ली मेट्रो सेवा (Delhi Metro) बंद रहेगी.  दिल्ली मेट्रो सेवा की तरफ से अपील भी की गई है कि लोग इस दिन  अपने घरों से बाहर ना निकलकर अपने घर पर ही रहे.

कोरोना वायरस को लेकर देश की राजधानी दिल्ली 22 मार्च जनता कर्फ्यू के दिन बंद रहेगी. दिल्ली मेट्रो की तरफ से ट्वीट कर लोगों को इसके बारे में जानकारी दी गई है. यह भी पढ़े: कोरोना वायरस: NPR-जनगणना को लेकर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा-सर्वे टाला जाए

जनता कर्फ्यू के दिन दिल्ली मेट्रो सेवा रहेगी बंद:

बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर पीएम मोदी शुक्रवार को ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा विश्व इस समय संकट में फंसा है। आमतौर पर जब कभी प्राकृतिक संकट आता है तो वह कुछ देशों में आता है। इस बार ऐसा संकट है जिसने विश्व भर में पूरी मानव जाति को संकट में डाल दिया है. प्रधानमंत्री ने कहा, "जब प्रथम, द्वितीय विश्व युद्ध हुआ तब भी इतने देश युद्ध से प्रभावित नहीं हुए थे, जितने आज कोरोना से हुए हैं. (इनपुट आईएएनएस)

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2020 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).