देश

Sad News: पुलवामा हमले के चार दिन बाद फिर से सेना को बड़ा नुकसान, पिंगलान में मुठभेड़ दौरान मेजर समेत 4 जवान शहीद, एनकाउंटर जारी

खुफिया जानकारी मिलने के बाद देर रात सुरक्षाबलों ने पिंगलान इलाके को घेरे लिया. उसके बाद जवानों ने यहां तलाशी अभियान शुरू किया था. वहीं जब सेना के आतंकियों को ललकारा तो उनकी तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. जिसके जवानों ने पलटवार करना शुरू कर दिया

Sad News: पुलवामा हमले के चार दिन बाद फिर से सेना को बड़ा नुकसान, पिंगलान में मुठभेड़ दौरान मेजर समेत 4 जवान शहीद, एनकाउंटर जारी
भारतीय सेना (Photo Credits: IANS)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. सुरक्षाबलों ने  पुलवामा के पिंगलान (Pinglan area) इलाके में दो से तीन आतंकियों को घेर रखा है. दोनों तरफ से फायरिंग जारी है. खबरों के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक मेजर सहित चार सेना के जवान शहीद हो गए हैं. वहीं पूरे इलाके को घेर लिया गया है. पुलवामा आतंकी हमले के चार दिन बाद एक बार से आतंकियों ने फन उठाने की जुर्रत की है. फिलहाल सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है.

खुफिया जानकारी मिलने के बाद देर रात सुरक्षाबलों ने पिंगलान इलाके को घेरे लिया. उसके बाद जवानों ने यहां तलाशी अभियान शुरू किया था. वहीं जब सेना के आतंकियों को ललकारा तो उनकी तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. जिसके जवानों ने पलटवार करना शुरू कर दिया. बता दें कि गोलीबारी में सेना के तीन जवान जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एहतियात के तौर पर पुलवामा जिले में इंटरनेट बंद कर दिया है.

Jammu And Kashmir: An encounter has started between terrorists and security forces in Pinglan area of Pulwama district in South Kashmir. 2-3 terrorists are reportedly trapped. More details awaited.

— ANI (@ANI) February 17, 2019

पुलवामा के पास गुरुवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए हैं. इस आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के 12 जवान शहीद हुए हैं. इस आतंकी हमले के बाद से देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग उठने लगी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2019 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).