देश

जम्मू-कश्मीर: 19 साल की लड़की से 14 लोगों ने किया दुष्कर्म, मचा हड़कंप

बता दें कि यह पूरा मामला जम्मू-कश्मीर में कठुआ के हीरानगर का है. जहां पर गुज्जर समुदाय की एक 19 साल की युवती 14 लोगों पर अपहरण कर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित लड़की ने जिन 14 लोगों पर यह आरोप लगाया है वे सभी उसी के समुदाय थे

जम्मू-कश्मीर: 19 साल की लड़की से 14 लोगों ने किया दुष्कर्म, मचा हड़कंप
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: PTI )

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सरकार कई ठोस कदम उठा चुकी है. लेकिन उसके बाद भी अपराधियों की हौसलें बुलंद हैं. एक ऐसा ही मानवता को शर्मसार करने का एक और मामला फिर से सामने आया है. जिसनें लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. 14 हवसी के दरिंदो ने एक 19 वर्षीय अपने हवस का शिकार बनाया. वहीं इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है और आरोपियों कठोर सजा देने की मांग कर रहे हैं.

बता दें कि यह पूरा मामला जम्मू-कश्मीर में कठुआ के हीरानगर का है. जहां पर गुज्जर समुदाय की एक 19 साल की युवती 14 लोगों पर अपहरण कर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित लड़की ने जिन 14 लोगों पर यह आरोप लगाया है वे सभी उसी के समुदाय थे. इन सभी के खिलाफ लड़की ने पुलिस स्टेशन में जाकर मामला भी दर्ज कराया है.

यह भी पढ़ें:- डिलीवरी के लिए भर्ती हुई महिला, डॉक्टर ने निकाल ली किडनी- मचा हड़कंप

अमर उजाला की खबर के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 366, 452, 357 RPC के तहत यह मामला दर्ज किया है. वहीं घटना के बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है. गौरतलब हो कि कठुआ जिले में साल भर पहले आठ साल की जिस लड़की का आज के दिन शव मिला था. जिसके बाद पूरे देश में जमकर हंगामा हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2019 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).