Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में घायल रेलवे अधिकारी का निधन
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल रेलवे पुलिस के एक अधिकारी का शनिवार को अस्पताल में निधन हो गया.
श्रीनगर, 23 अप्रैल : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुलवामा जिले में हुए आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल रेलवे पुलिस के एक अधिकारी का शनिवार को अस्पताल में निधन हो गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्रों ने कहा, "पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में सोमवार को आतंकवादी हमले में घायल हुए सब-इंस्पेक्टर देव राज का शनिवार सुबह अस्पताल में निधन हो गया."
सोमवार को काकापोरा इलाके में आतंकियों की फायरिंग में सब-इंस्पेक्टर देव राज और हेड कांस्टेबल सुरिंदर कुमार घायल हो गए थे. यह भी पढ़ें : देश की सभी सरकारों को धार्मिक त्यौहारों को मनाने के लिए बनाना चाहिए नए दिशानिर्देश: इंद्रेश कुमार
हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सब-इंस्पेक्टर को इलाज के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका.
Tags
संबंधित खबरें
Eid 2026: जम्मू-कश्मीर में कल मनाई जा सकती है ईद, अफगानिस्तान में चांद दिखा
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
\