श्रीनगर: सुरक्षा बलों संग मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर
श्रीनगर जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
श्रीनगर। श्रीनगर के घनी आबादी वाले चटबल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच चल रही मुठभेड़ में एक आंतकवादी ढेर हो गया। इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद, राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने गासी मोहल्ले को घेर लिया।
पुलिस सूत्रों ने कहा, "एक अन्य आतंकवादी की सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है।"
इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। स्थिति के मद्देनजर श्रीनगर जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
संबंधित खबरें
Silver Rate Today, February 21, 2026: चांदी की कीमतों में स्थिरता, 2.70 लाख के करीब पहुंचा भाव; जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट
Gold Rate Today, February 21, 2026: आसमान पर पहुंचे सोने के दाम, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में 1.57 लाख के पार हुआ 24 कैरेट का भाव
Silver Rate Today, February 20, 2026: चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, 2.70 लाख के पार पहुंचा भाव; जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट
Gold Rate Today, February 20, 2026: भारत में सोने की कीमतों में उछाल, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक महंगे हुए दाम; जानें 22K और 24K के ताजा भाव
\