Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 7 जनवरी : मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, "मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है. हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है." यह भी पढ़ें : Delhi: कमरे की छत गिरने से एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत
पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.
संबंधित खबरें
Farooq Abdullah Assassination Attempt: ‘मेरे दिल में कभी किसी के लिए नफरत नहीं,' खुद पर हुए हमले के बाद बोले पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला
Jammu And Kashmir: जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, शादी समारोह में नज़दीक से चली गोली; बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख
Jammu and Kashmir: पाकिस्तान से ड्रोन और गुब्बारों से घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बढ़ाई चौकसी
Snake Eating Snake Video: ऑरोविले में दिखा खौफनाक नजारा, एक सांप दूसरे को निगलने की कोशिश, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
\