CRPF की हेल्पलाइन 'मददगार' पर परिजनों का हाल जानने के लिए खूब कॉल कर रहें हैं कश्मीरी

श्रीनगर में सीआरपीएफ की हेल्पलाइन सेवा ‘मददगार’ पर रविवार की रात से काफी संख्या में फोन आ रहे हैं. देश-दुनिया से तमाम कश्मीरी अपने परिजनों और घर के आसपास के इलाकों के हालात जानने के लिए लगातार वहां फोन कर रहे हैं.

सीआरपीएफ कर्मी से हाथ मिलाता बच्चा (Photo Credits : IANS)

नई दिल्ली: श्रीनगर में सीआरपीएफ (CRPF) की हेल्पलाइन सेवा ‘मददगार’ पर रविवार की रात से काफी संख्या में फोन आ रहे हैं. देश-दुनिया से तमाम कश्मीरी अपने परिजनों और घर के आसपास के इलाकों के हालात जानने के लिए लगातार वहां फोन कर रहे हैं.

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मददगार ‘14411’ पर रविवार और सोमवार, दो दिन में 870 से ज्यादा कॉल आए हैं और 55 प्रतिशत से ज्यादा लोग अपने परिवार का कुशल-क्षेम जानना चाहते थे.

गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान निरस्त किए जाने के बाद राज्य में संचार संपर्क पर अंकुश होने के कारण कई दिन ठप रहने के बाद ‘मददगार’ हेल्पलाइन रविवार रात को शुरू हुआ.

सोमवार शाम तक के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, हेल्पलाइन पर देश के अन्य हिस्सों और विदेशों में रहने वाले कश्मीरियों के 470 से ज्यादा फोन कॉल आए हैं. वे सभी अपने माता-पिता, परिजन, रिश्तेदार और अपने घरों की हालत जानने के लिए बेचैन थे.

अधिकारियों ने बताया कि उनमें से बहुतों ने अपने परिवार जनों से बात करने की इच्छा जतायी और हेल्पलाइन पर मौजूद सीआरपीएफ कर्मियों से इसके लिए मदद मांगी.

आंकड़ों के अनुसार, हेल्पलाइन पर यूएई से 17, सऊदी अरब से 11, अमेरिका और रूस से तीन-तीन, इज़राइल से पांच, सिंगापुर से चार, फ्रांस से दो, ऑस्ट्रेलिया, कुवैत, बेल्जियम से एक-एक फोन कॉल आए थे. ब्रिटेन और कनाडा सहित अन्य देशों से भी फोन कॉल आए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पहले मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी, नीदरलैंड्स को डच पावर दिखाने की ज़रूरत, स्कोरकार्ड यहां देखें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\