धारा 370 हटते ही जम्मू-कश्मीर में बही विकास की बयार, केंद्र की 85 जनकल्याणकारी योजनाएं की गई शुरु

जम्मू-कश्मीर में केंद्र ने रविवार को प्रधानमंत्री किसान योजना, प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना और स्टैंड-अप इंडिया जैसी 85 जनोन्मुख विकास योजनाओं की शुरुआत की.

सत्यापाल मालिक (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) को करीब सात दशक बाद आखिरकार धारा 370 (Article 370) से आजादी मिल गई है. बाधा दूर होने के बाद अब केंद्र सरकार पूरे राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कराने काम में जुट गई है. इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर में केंद्र ने रविवार को प्रधानमंत्री किसान योजना, प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना और स्टैंड-अप इंडिया जैसी 85 जनोन्मुख विकास योजनाओं की शुरुआत की.

सरकार का लक्ष्य है कि 21 मंत्रालयों के तहत आने वाली इन योजनाओं के 100 प्रतिशत कवरेज को एक महीने (30 सितंबर) के भीतर पूरा कर लिया जाए. अटल पेंशन योजना सहित कई बीमा योजनाएं भी प्रदेश में शुरू की गई हैं और जम्मू एवं कश्मीर के सभी घरों में बिजली प्रदान करने की सरकार की योजना है.

प्रधानमंत्री की विशेष पहल, जिसमें गरीब लोगों को एलपीजी कनेक्शन देना और एलपीजी व केरोसिन के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) प्रदेश के इलाकों में मिलेगा. इसमें भी विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ध्यान केंद्रित किया गया है.

प्रधानमंत्री किसान योजना और प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना कृषि मंत्रालय के अंतर्गत आती हैं, वहीं प्रधानमंत्री जनधन योजना और स्टैंड-अप इंडिया वित्त मंत्रालय के भीतर आती हैं. यह भी पढ़े- कश्मीर के अधिकतर इलाकों से हटी पाबंदियां, घाटी में सामान्य हो रहे हालात

जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, "जैसा कि हम एक सुनहरे भविष्य की ओर जा रहे हैं, मैं चाहता हूं कि राज्य का प्रत्येक नागरिक किए गए सभी बदलाव का लाभ ले. मैं चाहता हूं कि हर पात्र व्यक्ति को भारत सरकार द्वारा लागू विकास कार्यक्रमों का लाभ मिले." उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दश्कों में राज्य के लोगों ने अलगाववाद के एजेंडे और सीमापार से आंतक के चलते बहुत कुछ सहन किया है.

राज्यपाल ने कहा, "इससे डर और आतंक का वातावरण बना और राज्य में सामाजिक-आर्थिक विकास भी बाधित हुआ." राज्यपाल ने आम लोगों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं. मलिक ने कहा, "मैं चाहता हूं कि आप आगे आएं और इन योजनाओं का भरपूर लाभ लें."

गौरतलब है कि पांच अगस्त से धारा 370 को निष्प्रभावी किए जाने और राज्य से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद से सुरक्षा कारणों से घाटी में लॉकडाउन है.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर पाकिस्तान ने किया टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज, फहीम अशरफ ने खेली मैच जीताऊ पारी; यहां देखें PAK बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Scorecard: कोलंबो में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को दिया 148 रनों का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पहले मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी, नीदरलैंड्स को डच पावर दिखाने की ज़रूरत, स्कोरकार्ड यहां देखें

Pakistan vs Netherlands, T20 World Cup 2026 1st Match Live Score Update: कोलंबो में पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\