CDK vs PD, DPL 2026 Pitch Report And Weather Update: अरुण जेटली स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर बरसेंगे रन या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? यहां जानें मौसम और पिच का पूरा हाल
सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम में यश धुल, वेदांत सहवाग, वंश बेदी और मनी ग्रेवाल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं पुरानी दिल्ली 6 के लिए अनुज रावत, ललित यादव, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस मिश्रा अहम भूमिका निभाएंगे. दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दो और पुरानी दिल्ली 6 ने एक मैच जीता है.
Central Delhi Kings vs Purani Dilli 6 Delhi Premier League 2026 Pitch Report And Weather Update: सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Central Delhi Kings) और पुरानी दिल्ली 6 (Purani Dilli 6) के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 का पहला मुकाबला आज यानी 31 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे से शुरू होगा. पिछले सीजन की उपविजेता सेंट्रल दिल्ली किंग्स इस बार जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी, जबकि पिछले संस्करण में सबसे निचले पायदान पर रही पुरानी दिल्ली 6 नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में सभी की नजरें इस मुकाबले की पिच और मौसम पर रहेंगी. यह भी पढ़ें: How To Watch Central Delhi Kings vs Purani Dilli 6 Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले का लाइव लुत्फ
सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम में यश धुल, वेदांत सहवाग, वंश बेदी और मनी ग्रेवाल जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं पुरानी दिल्ली 6 के लिए अनुज रावत, ललित यादव, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस मिश्रा अहम भूमिका निभाएंगे. दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने दो और पुरानी दिल्ली 6 ने एक मैच जीता है.
सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम पुरानी दिल्ली 6 हेड टू हेड रिकॉर्ड (CDK vs PD Head To Head)
दिल्ली प्रीमियर लीग में दोनों टीमों के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 2 और पुरानी दिल्ली 6 ने 1 मैच जीता है. हेड टू हेड रिकॉर्ड के लिहाज से सेंट्रल दिल्ली किंग्स का पलड़ा भारी नजर आता है.
सेंट्रल दिल्ली किंग्स को कप्तान यश धुल, वेदांत सहवाग और जोंटी सिद्धू से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में मनी ग्रेवाल और कुलदीप यादव अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर पुरानी दिल्ली 6 की टीम अनुज रावत, ललित यादव, दिग्वेश सिंह राठी और रजनीश दादर पर काफी हद तक निर्भर रहेगी.
पिछले सीजन का हाल (Summary Of Previous Season)
सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 अंकों के साथ लीग चरण में शीर्ष स्थान हासिल किया था और फाइनल तक का सफर तय किया था, हालांकि खिताबी मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा. कप्तान यश धुल ने 435 रन बनाए थे, जबकि मनी ग्रेवाल ने 20 विकेट झटके थे. दूसरी ओर पुरानी दिल्ली 6 का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम सिर्फ दो मुकाबले जीतकर अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी.
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report)
सेंट्रल दिल्ली किंग्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान की पिच टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. सपाट सतह, तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, सूखी पिच स्पिनरों की मदद कर सकती है. यहां 185 से 195 रन पहली पारी का अच्छा स्कोर माना जाता है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है क्योंकि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान माना जाता है.
नई दिल्ली का मौसम अपडेट (Delhi Weather Update)
सेंट्रल दिल्ली किंग्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है. बारिश की आशंका बेहद कम है, हालांकि उमस खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है. ऐसे में फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.
कब और कहां देखें मुकाबला? (CDK vs PD Live Streaming Details)
सेंट्रल दिल्ली किंग्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच इस मुकाबले का भारत में Star Sports Network पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट के अलावा FanCode ऐप और वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CDK vs PD Playing Prediction)
सेंट्रल दिल्ली किंग्स: यश धुल (कप्तान), युगल सैनी, वेदांत सहवाग, जोंटी सिद्धू, वंश बेदी (विकेटकीपर), केशव डाबस, तेजस बरोका, कुलदीप यादव, मनी ग्रेवाल, दिविज मेहरा, आयुष कुमार.
पुरानी दिल्ली 6: अनुज रावत (कप्तान एवं विकेटकीपर), समर्थ सेठ, प्रिंस मिश्रा, ललित यादव, युग गुप्ता, रोहन राणा, देव लाकड़ा, दिग्वेश सिंह राठी, उधव मोहन, रजनीश दादर, पंकज जसवाल.
नोट: सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम पुरानी दिल्ली 6 के बीच खेले जाने वाले दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले का लाइव स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2026 07:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

