How To Watch Central Delhi Kings vs Purani Dilli 6 Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले का लाइव लुत्फ
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के उद्घाटन मुकाबले से पहले शाम 5:30 बजे भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमें मशहूर पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा और सुखबीर सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे. सेंट्रल दिल्ली किंग्स के पास यश धुल, वेदांत सहवाग, वंश बेदी और कुलदीप यादव जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जबकि पुरानी दिल्ली 6 की टीम अनुज रावत, ललित यादव और दिग्वेश सिंह राठी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी.
How To Watch Central Delhi Kings vs Purani Dilli 6, Delhi Premier League 2026 Match Live Streaming And Telecast Details: दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 का आगाज आज यानी 31 जुलाई से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला यश धुल की कप्तानी वाली सेंट्रल दिल्ली किंग्स (Central Delhi Kings) और अनुज रावत की अगुवाई वाली पुरानी दिल्ली 6 (Purani Dilli 6) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे से खेला जाएगा. उपविजेता रही सेंट्रल दिल्ली किंग्स नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी. वहीं पिछले सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे रहने वाली पुरानी दिल्ली 6 इस बार मजबूत वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. यह भी पढ़ें: India vs Sri Lanka Test Series 2026: श्रीलंका की सरजमीं पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज, इस दिग्गज के रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुंच पाया कोई
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के उद्घाटन मुकाबले से पहले शाम 5:30 बजे भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा, जिसमें मशहूर पंजाबी गायक सुनंदा शर्मा और सुखबीर सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे. सेंट्रल दिल्ली किंग्स के पास यश धुल, वेदांत सहवाग, वंश बेदी और कुलदीप यादव जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जबकि पुरानी दिल्ली 6 की टीम अनुज रावत, ललित यादव और दिग्वेश सिंह राठी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी.
सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम पुरानी दिल्ली 6 हेड टू हेड रिकॉर्ड (Central Delhi Kings vs Purani Dilli 6 Head To Head)
दिल्ली प्रीमियर लीग के पिछले संस्करण में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था. सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था, जबकि पुरानी दिल्ली 6 सिर्फ 2 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी. इस बार पुरानी दिल्ली 6 बेहतर प्रदर्शन कर प्लेऑफ की दौड़ में जगह बनाना चाहेगी.
सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम पुरानी दिल्ली 6 के बीच पहला DPL 2026 मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (CDK vs PD Match Date And Venue)
सेंट्रल दिल्ली किंग्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला आज यानी 31 जुलाई को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस रात 8:30 बजे होगा.
भारत में सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम पुरानी दिल्ली 6 मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (CDK vs PD Live TV Channel Telecast In India)
सेंट्रल दिल्ली किंग्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा.
भारत में सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम पुरानी दिल्ली 6 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch CDK vs PD Live Streaming In India)
सेंट्रल दिल्ली किंग्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग JioStar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. फैंस मोबाइल, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर इस मुकाबले का लाइव आनंद ले सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CDK vs PD Playing XI Prediction)
सेंट्रल दिल्ली किंग्स: यश धुल (कप्तान), युगल सैनी, वेदांत सहवाग, जोंटी सिद्धू, वंश बेदी (विकेटकीपर), केशव डाबस, तेजस बरोका, कुलदीप यादव, मनी ग्रेवाल, दिविज मेहरा और आयुष कुमार.
पुरानी दिल्ली 6: अनुज रावत (कप्तान एवं विकेटकीपर), समर्थ सेठ, प्रिंस मिश्रा, ललित यादव, युग गुप्ता, रोहन राणा, देव लाकड़ा, दिग्वेश सिंह राठी, उधव मोहन, रजनीश दादर और पंकज जसवाल.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2026 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

