देश

Jabalpur Shocker: जबलपुर में ₹500 के लिए हत्या, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर नाती ने बुआ की गला घोंटकर ली जान

जबलपुर जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है. शराब के नशे में एक 27 साल के युवक ने अकेले रहने वाली रिश्ते में बुआ लगने वाली के घर पहुंचकर पांच सौ रुपये की मांग की. लेकिन नाती को उसकी बुआ दो सौ रुपये दे रही थी, जिससे वह नाराज होकर गला दबाकर हत्या कर दी.

Jabalpur Shocker: जबलपुर में ₹500 के लिए हत्या, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर नाती ने बुआ की गला घोंटकर ली जान
Representational Image | Pixabay

 Jabalpur Shocker:  मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है. शराब के नशे में एक 27 साल के युवक ने अकेले रहने वाली रिश्ते में बुआ लगने वाली के घर पहुंचकर पांच सौ रुपये की मांग की. लेकिन  नाती को उसकी बुआ दो सौ रुपये दे रही थी, जिससे वह नाराज होकर गला दबाकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं उसने हत्या करने के बाद उसका गला किसी धारदार हथियर से काट दिया. महिला के परिचित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष हैं.

जबलपुर में  पैसों के लिए  57 वर्षीय महिला की हत्या

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि सिहोरा थानान्तर्गत ग्राम पौड़ी निवासी जिस महिला का नाम बुट्टन बाई कोल था. जिसकी उम्र 57 साल थी.  पति की मौत के बाद वह घर में अकेले रहती थी. जीवन यापन के लिए वह मजदूरी का काम करती थी. महिला की हत्या हो गया है. इस बात का खुलासा ऐसे हुआ. जब उसकी एक महिला परिचित रोजाना की तरह उसे लेने घर पहुंची. उसने देखा कि घर के अंदर महिला की लाश खून से लथपथ अवस्था मे पड़ी है. पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव बरामद कर जांच पड़ताल शुरू की. यह भी पढ़े: Murder For 500 Rs: ठाणे में सिर्फ 500 रुपये के लिए हत्या, बड़े भाई ने छोटे भाई की ले ली जान, चाकू घोंपकर बेरहमी से किया मर्डर

आरोपी का नाम संतोष कोल

जांच में  मालूम पड़ा कि रिश्ते में लगने वाले संतोष कोल पिता श्रवण कुमार  के खिलाफ साक्ष्य मिले थे. इसके आधार पर पुलिस ने उससे  पूछताछ के लिए हिरासत में में लिया.  उसने पूछताछ के दौरान रिश्ते में उसकी बुआ लगने वाली बुजुर्ग की हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि वह शराब के नशे में 28 फरवरी की रात बुआ दादी के घर गया था. वह 500 रूपये मांग रहा था. लेकिन वह सिर्फ वह दौ सौ रुपये दे रही थी. गुस्से में में आकर उसने बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद घर में रखें 1200 लेकर हुआ फरार

आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि बुआ की हत्या के बाद बुआ के पास रखे 1200 रुपये लेकर वहां से फरार हो गया. जिन पैसों को वह शराब पीने और मोटर साइकिल में पेट्रोल भरवाने में खर्च कर दिए.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).