VIDEO: क्या भारत में फर्जी Aadhar card और Ration Card बनवाना इतना आसान है? कोलकाता में बांग्लादेशी मॉडल गिरफ्तार, भारतीय नागरिक से की थी 'डिजिटल शादी'
आज के दौर में आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स हर भारतीय के लिए पहचान और सुविधा की कुंजी बन चुके हैं. लेकिन हाल ही में सामने आई कुछ घटनाओं ने इस पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Bangladeshi Model-Actor Arrested In Kolkata With Fake Aadhaar, Ration Cards: आज के दौर में आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स हर भारतीय के लिए पहचान और सुविधा की कुंजी बन चुके हैं. लेकिन हाल ही में सामने आई कुछ घटनाओं ने इस पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हाल ही में कोलकाता से एक बांग्लादेशी मॉडल के पास से फर्जी आधार और राशन कार्ड मिले हैं. एक्ट्रेस को फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में रहकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने और भड़काऊ गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
कोलकाता पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह महिला काफी समय से शहर में रह रही थी और एक भारतीय नागरिक से डिजिटल तरीके से शादी कर चुकी थी. शादी के बाद उसने फर्जी आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवाकर सरकारी सब्सिडी और योजनाओं का फायदा उठाना शुरू कर दिया था.
बांग्लादेशी मॉडल फर्जी आधार और राशन कार्ड के साथ गिरफ्तार
नकली आधार और पैन कार्ड के साथ Bangladeshi Model गिरफ्तार, बिना वीजा के छुपकर भारत में रह रही थी | Shanta Pal#shantapal #bangladeshi #actress #model #kolkata #illegalmigrants #aadhar #pancard pic.twitter.com/JdveelSMYQ
— Ganga News (@ganganews) August 1, 2025
सरकारी योजनाओं में नाम जुड़वाने की कोशिश
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महिला ने खुद को भारतीय नागरिक दिखाने के लिए नकली दस्तावेजों का सहारा लिया और राशन समेत कई सुविधाएं हासिल कीं. यहां तक कि वह भारत की नागरिक सेवाओं का भी इस्तेमाल कर रही थी, जैसे कि सरकारी योजनाओं में नाम जुड़वाना और अन्य लाभ लेना.
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर देश में फर्जी दस्तावेज बनवाना इतना आसान कैसे हो गया है? साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर होने वाली शादियों की वैधता और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं.
फर्जी डॉक्यूमेंट रैकेट की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस महिला के संपर्क में रहे अन्य लोगों और पूरे फर्जी डॉक्यूमेंट रैकेट की जांच कर रही है. माना जा रहा है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं जो विदेशियों को भारत में अवैध तरीके से बसाने में मदद करते हैं.
अगर यही हाल रहा, तो आने वाले वक्त में देश की सुरक्षा और संसाधनों पर बड़ा असर पड़ सकता है. अब देखना ये है कि इस पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए पुलिस और सरकार क्या ठोस कदम उठाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2025 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

