मदर्स डे के दिन इरोम शर्मिला को मिली दोगुनी खुशी, बेंगलुरु में जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म

इरोम शर्मिला ने बेंगलुरु के एक अस्पताल में जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया.

इरोम शर्मिला (Photo Credits: PTI)

मदर्स डे (Mother's Day) के दिन 'आयरन लेडी' के तौर पर मशहूर इरोम शर्मिला (Irom Sharmila) ने रविवार को जुड़वां बच्चियों (Twin Girls) को जन्म दिया है. मशहूर नागरिक अधिकारों की कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने 46 साल की उम्र बेंगलुरु (Bengaluru) के अस्पताल में जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया. इरोम शर्मिला और उनके पति गोवा (Goa) में जन्मे ब्रिटिश नागरिक डेसमंड कूटिन्हो (Desmond Coutinho) ने अपनी बच्चियों का नाम निक्स शखी (Nix Shakhi) और ऑटम तारा (Autumn Tara) रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक, इरोम शर्मिला ने सी-सेक्शन डिलिवरी के जरिए अस्पताल की मल्लेश्वरम ब्रांच में रविवार को सुबह नौ बजकर 21 मिनट में स्वस्थ बच्चियों को जन्म दिया.

बता दें कि इरोम शर्मिला मणिपुर में आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर्स एक्ट (AFSPA) के खिलाफ 16 साल तक लगातार अनशन के लिए जानी जाती हैं. इरोम शर्मिला साल 2000 से लेकर 2016 तक लगातार अनशन पर थीं. उन्होंने  9 अगस्त 2016 को अपना अनशन खत्म किया था. अफस्पा हटाने की मांग को लेकर अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा अनशन पर गुजार चुकीं इरोम शर्मिला ने अपनी पार्टी 'प्रजा' बनाकर मणिपुर में साल 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन यहां भी उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था.

इसके बाद इरोम शर्मिला ने मणिपुर छोड़ दिया और फिर अगस्त 2017 में उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड डेसमंड कूटिन्हो से शादी कर ली थी. बता दें कि इरोम शर्मिला अपने बच्चों को कश्मीर में बड़ा करने की सोच रही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड