IRCTC New Website: अब पहले से तेज होगी ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग, जानिए नई वेबसाइट में क्या-क्या मिलेगा नया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई वेबसाइट के बीटा वर्जन का रिव्यू रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और एमएनआईटी जयपुर के छात्रों द्वारा किया गया है. समीक्षा के दौरान सामने आए कुछ तकनीकी बग्स को ठीक किया जा रहा है. इन सुधारों के बाद 15 जुलाई तक वेबसाइट का पब्लिक बीटा वर्जन जारी किया जा सकता है.

भारतीय रेल (Photo Credits: File Image)

IRCTC New Website: भारतीय रेलवे से ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) जल्द ही अपनी नई टिकट बुकिंग वेबसाइट का पब्लिक बीटा वर्जन लॉन्च कर सकता है. नई वेबसाइट का उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले से अधिक तेज, आसान और यूजर फ्रेंडली बनाना है. How To Book ARP 60 Days Confirm Train Ticket: IRCTC पर 60 दिन पहले भी दिख रही है वेटिंग लिस्ट, मुंबई और गुजरात कैसे जाएं? कन्फर्म टिकट पाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई वेबसाइट के बीटा वर्जन का रिव्यू रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और एमएनआईटी जयपुर के छात्रों द्वारा किया गया है. समीक्षा के दौरान सामने आए कुछ तकनीकी बग्स को ठीक किया जा रहा है. इन सुधारों के बाद 15 जुलाई तक वेबसाइट का पब्लिक बीटा वर्जन जारी किया जा सकता है.

नई IRCTC वेबसाइट में क्या होगा खास?

नई वेबसाइट में पुराने इंटरफेस की तुलना में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि वेबसाइट पर अनावश्यक विज्ञापन, भारी ग्राफिक्स और बार-बार आने वाले पॉप-अप नहीं होंगे. इससे वेबसाइट तेजी से लोड होगी और टिकट बुकिंग का अनुभव बेहतर होगा. लॉगइन और पेमेंट प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है. पहले की तुलना में कैप्चा छोटा और सरल होगा, जिससे टिकट बुक करने में कम समय लगेगा.

एक ही स्क्रीन पर दिखेंगी सभी क्लास की सीटें

नई वेबसाइट में यात्रियों को अलग-अलग क्लास जैसे स्लीपर, 3एसी, 2एसी या अन्य श्रेणियों पर बार-बार क्लिक करने की जरूरत नहीं होगी. सभी क्लास में उपलब्ध सीटों की जानकारी एक ही स्क्रीन पर दिखाई जाएगी. इससे यात्रियों का समय बचेगा और टिकट चुनना आसान होगा.

कम स्टेप्स में पूरी होगी टिकट बुकिंग

आईआरसीटीसी ने टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले से छोटा कर दिया है. अब कुछ ही स्टेप्स में टिकट बुक हो जाएगी. इसके अलावा यात्रियों की प्रोफाइल और जरूरी जानकारी वेबसाइट पर सुरक्षित रहेगी, जिससे हर बार नाम, उम्र और अन्य विवरण दोबारा भरने की आवश्यकता नहीं होगी.

क्या होता है बीटा वर्जन?

बीटा वर्जन किसी भी वेबसाइट या सॉफ्टवेयर का शुरुआती सार्वजनिक संस्करण होता है. इसे आम लोगों के इस्तेमाल और टेस्टिंग के लिए जारी किया जाता है. इस दौरान यूजर्स से मिलने वाले फीडबैक और तकनीकी खामियों (बग्स) को दूर किया जाता है. सभी जरूरी सुधार पूरे होने के बाद इसका अंतिम और स्थिर (स्टेबल) वर्जन लॉन्च किया जाता है.

अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो आईआरसीटीसी की नई टिकट बुकिंग वेबसाइट का पब्लिक बीटा 15 जुलाई तक जारी किया जा सकता है. इसके बाद यात्रियों को पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज, आसान और सुविधाजनक ऑनलाइन टिकट बुकिंग का अनुभव मिलेगा.

Share Now