देश

International Yoga Day 2025: योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं आंतरिक शांति और सामूहिक कल्याण का मार्ग भी: एचडी कुमारस्वामी

केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह आंतरिक शांति, मानसिक स्पष्टता और सामूहिक कल्याण का एक गहन मार्ग भी है.

International Yoga Day 2025: योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं आंतरिक शांति और सामूहिक कल्याण का मार्ग भी: एचडी कुमारस्वामी

चेन्नई, 21 जून : केंद्रीय इस्पात और भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह आंतरिक शांति, मानसिक स्पष्टता और सामूहिक कल्याण का एक गहन मार्ग भी है. केंद्रीय मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेलम टाउनशिप के हिल व्यू स्टेडियम में सेलम स्टील प्लांट के सैकड़ों कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ योग किया.

के्ंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग एक ग्लोबल मूवमेंट बन गया है, जो स्वास्थ्य और ध्यान के माध्यम से मानवता को एकजुट कर रहा है." उन्होंने कहा, "मैं सेल और इस्पात मंत्रालय की टीम की सराहना करता हूं, जिन्होंने परंपरा को औद्योगिक अनुशासन के साथ जोड़कर एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्वस्थ मन और शरीर राष्ट्रीय उत्पादकता और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण हैं." केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि "हमें एक स्वस्थ, मजबूत और अधिक सामंजस्यपूर्ण भारत के लिए हर दिन इस भावना को आगे बढ़ाना चाहिए." यह भी पढ़ें : विशाखापत्तनम के आर.के. बीच पर मुख्य योग दिवस स्थल के पूरक के रूप में दर्जनों केंद्र बनाए गए

सेल की इकाई सेलम स्टील प्लांट के दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने यहां जिस तरह की तकनीकी दक्षता और अनुशासन देखा है, वह सराहनीय है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यह प्लांट मेक इन इंडिया की सच्ची भावना को दर्शाता है." यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यापक दृष्टिकोण के तहत हुआ, जिसके तहत भारत को स्टील उत्पादन में ग्लोबल लीडर बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसका लक्ष्य 2030 तक 300 मिलियन टन (एमटी) स्टील उत्पादन, 2070 तक शून्य उत्सर्जन हासिल करना और 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है.

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि 'योग' दुनिया को ऐसे समय में शांति की दिशा देता है, जब दुनिया संघर्ष, अशांति और अस्थिरता का सामना कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वे इस योग दिवस को मानवता के लिए योग 2.0 की शुरुआत के रूप में मनाएं, जहां आंतरिक शांति वैश्विक नीति बन जाएगी. प्रधानमंत्री विशाखापत्तनम में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2025 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).