VIDEO: लखनऊ में इंस्पेक्टर की बेटी से लुट, बाइक पर आएं बदमाश पर्स छीनकर भागे और महिला को घसीटा, वीडियो आया सामने
उत्तर प्रदेश में दबंगों के ही नहीं चोर, लुटेरों के हौसले भी काफी बुलंद है. दिनदहाड़े चोरियां हो रही है. ऐसी ही एक घटना लखनऊ के विकासनगर में सामने आई है.
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में दबंगों के ही नहीं चोर, लुटेरों के हौसले भी काफी बुलंद है. दिन दहाड़े चोरियां हो रही है. ऐसी ही एक घटना लखनऊ के विकासनगर में सामने आई है. जहां पर एक इंस्पेक्टर की बेटी से दिन दहाड़े पर्स छीना गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.वीडियो में देखा जा सकता है की महिला सड़क से जा रही होती है और दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आते है और महिला के हाथों में रखा पर्स छीनकर भागते है, महिला पर्स नहीं छोड़ती, जिसके कारण महिला भी कई दूर तक घसीटते हुए जाती है. इस घटना में महिला को भी चोटें आई है. ये भी पढ़े:Video: बाइक से उतरकर आरोपी ने मॉर्निंग वॉक कर रही महिला के गले से चेन लूटी, उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बेखौफ अपराधी
महिला का पर्स छीनकर भागे बदमाश
इंस्पेक्टर की बेटी से विकास नगर मे हुई पर्स लूट
20 सेकेंड मे पर्स लूट की घटना का सीसीटीवी हुआ वायरल
जानकीपुरम सेक्टर सी स्थित संविधान वाटिका के सामने हुई लूट की घटना
लूट करने आए लुटेरो की बाइक पर नही थी नंबर प्लेट
20 सेकंड में की बदमाशों ने पर्स लूट
विकास नगर थाना… pic.twitter.com/NNxs2ASUH2
— Anaadi TV UP (@anaaditv_up) December 2, 2024
जानकारी के मुताबिक़ जानकीपुरम गार्डन की रहनेवाली रीना चौहान के पिता ओपी चौहान बलरामपुर में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है. महिला के पति वाराणसी में एक इंस्टिट्यूट चलाते है. रीना की बेटी और बेटा अलीगंज के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ते है. रीना के मुताबिक़ शुक्रवार को बच्चों की स्कूल में प्रोग्राम था. दोपहर में वो पैदल स्कूल से घर जा रही थी. इसी दौरान दो बदमाश आएं और उनका पर्स छीनकर फरार हो गए.
इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी. बताया जा रहा है की बाइक सवार बदमाशों ने बिना नंबर की बाइक का इस चोरी में इस्तेमाल किया था. सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश टेढ़ी पुलिया से सीतापुर रोड की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2024 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

