ऐश्वर्या राय और तेज प्रताप के तलाक मामले पर छोटे भाई तेजस्वी ने साधी चुप्पी, सवाल पूछे जाने पर मीडिया से हुए खफा
तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय के तलाक के चलते पारिवारिक रिश्तों में आयी खटास के बारे में पूछे जाने पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बिफर गये और मीडिया को उनके पारिवारिक मामलों से दूर रहने की हिदायत दी.
रांची: बड़े भाई तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक के मामले पर लगता है छोटे भाई तेजस्वी यादव ने मौन व्रत धारण कर लिया है. खबरों के मुताबिक, तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय के तलाक के चलते पारिवारिक रिश्तों में आयी खटास के बारे में पूछे जाने पर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बिफर गये और मीडिया को उनके पारिवारिक मामलों से दूर रहने की हिदायत दी. दरअसल, जब मीडिया ने तेज प्रताप के बारे में पूछा तो उन्होंने भड़कते हुए कहा कि मेरे परिवार के बारे में ए टू जेड मामले को उठाने की आवश्यकता नहीं है. यह घरेलू मामला है और इससे परिवार के लोग निपट लेंगे.
बता दें कि तेजस्वी यादव 950 करोड़ रुपए के चारा घोटाला में सजायाफ्ता पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने आए थे और इसी दौरान बड़े भाई को लेकर पूछे गए मीडिया के सवालों को सुनकर वो बिफर पड़े.तेजस्वी ने मीडिया के लोगों से पलट कर पूछा, ‘‘आप बताएं, आप के घर किसने भोजन बनाया, आप ने या आप की पत्नी ने ? भोजन अच्छा बना था या खराब बना था? आप दोनों ने साथ खाया भोजन?’’ उन्होंने कहा कि ऐसे निजी सवालों का कोई मतलब नहीं है और किसी के पारिवारिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए. यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी देने के बाद गायब हुए तेजप्रताप यादव, टेंशन में लालू परिवार निकला खोज पर
तेजस्वी ने कहा, ‘‘जैसा मैं पहले ही कह चुका हूं, यदि निजी मामले उठाए गए तो फिर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सबकी पोल खुल सकती है.’उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सिर्फ देश और बिहार की चिंता है. घर के मामले को तो घर के लोग सलटा लेंगे.’’ यह पूछे जाने पर कि लालू प्रसाद यादव से उनकी क्या बात हुई, तेजस्वी ने कहा, ‘‘परिवार के लोगों को जेल में बंद लालू यादव से मिलने के लिए शनिवार का समय मिलता है, इसीलिए यहां आया था. यह भी पढ़े: ऐश्वर्या से तलाक के फैसले का विरोध कर रहा है लालू परिवार, तेज प्रताप ने पत्नी पर लगाया भाईयों के बीच कलह करवाने का आरोप
तेजस्वी ने कहा कि अब उनका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है. बिहार की नीतीश सरकार के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा, ‘‘नीतीश सरकार कैसी है यह तो उचित समय पर बिहार की जनता ही बता देगी.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2018 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

