जरुरी जानकारी

June 21 Bank Holiday or Not: 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' पर बैंक बंद रहेंगे या नहीं? जानें क्या कहता है RBI का हॉलिडे कैलेंडर

कई बैंक भी अपने कर्मचारियों के लिए योग से जुड़े सत्र आयोजित कर सकते हैं. ऐसे में लोग कन्फ्यूज हैं कि वर्ल्ड योगा डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे या फिर सामान्य रूप से खुले रहेंगे?

June 21 Bank Holiday or Not: 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' पर बैंक बंद रहेंगे या नहीं? जानें क्या कहता है RBI का हॉलिडे कैलेंडर
Bank Holiday

June 21 Bank Holiday or Not: पूरे देश में शनिवार, 21 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (World Yoga Day) बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर सरकारी संस्थाएं, स्कूल और सामाजिक संगठनों द्वारा योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. कई बैंक भी अपने कर्मचारियों के लिए योग से जुड़े सत्र आयोजित कर सकते हैं. ऐसे में लोग कन्फ्यूज हैं कि वर्ल्ड योगा डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे या फिर सामान्य रूप से खुले रहेंगे? तो आपको साफ-साफ बता दें कि 21 जून को कोई बैंक हॉलिडे नहीं है.

यह दिन एक सामान्य कामकाजी दिन रहेगा और देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे. 21 जून 2025 भारत सरकार की आधिकारिक छुट्टियों की लिस्ट में शामिल नहीं है.

ये भी पढें: Bank Holidays in July 2025: जुलाई माह में इतने दिन बैंक बंद रहेंगे, साथ मिलेगा लॉन्ग वीकेंड भी! देखें बैंक अवकाश की पूरी सूची!

21 जून को महीने का तीसरा शनिवार

इसके अलावा, 21 जून को इस बार महीने का तीसरा शनिवार है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नियमों के अनुसार, बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियां हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को होती हैं, जबकि पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुले रहते हैं.

'योग दिवस' का बैंकिंग पर असर नहीं

इसका मतलब है कि 21 जून को बैंक पूरी तरह सामान्य रूप से काम करेंगे. ग्राहक अपनी जमा, निकासी, पासबुक अपडेट, लोन से संबंधित सेवाएं और अन्य सभी बैंकिंग कार्यों के लिए बैंक ब्रांच में जा सकते हैं. 'योग दिवस' का बैंकिंग सेवाओं पर कोई असर नहीं होगा.

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी अफवाह में न आएं और अपनी बैंकिंग से जुड़ी योजनाएं 21 जून को भी बिना किसी हिचक के बना सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).