गुलाम नबी आजाद ने मोदी, केसीआर पर किया हमला, कहा- दोनों ने वादे तो बड़े-बड़े किये लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर आरोप लगाया कि उन दोनों ने वादे तो बहुत बड़े-बड़े किए, लेकिन उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया
हैदराबाद: कांग्रेस (Congress)के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (KCR) पर आरोप लगाया कि उन दोनों ने वादे तो बहुत बड़े-बड़े किए, लेकिन उनमें से किसी को भी पूरा नहीं किया. आजाद ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि टीआरएस ने संसद में कई विधेयकों को पारित कराने में और कई मुद्दों पर भाजपा का समर्थन किया.
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री और उनके छोटे भाई (राव) लंबी - लंबी फेंकते हैं लेकिन उन्होंने इन्हें (वादों को) पूरा नहीं किया.’’ कांग्रेस नेता ने तेलंगाना में दलित मुख्यमंत्री बनाने और मुस्लिमों को 12 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के वादों को लेकर राव पर निशाना साधा.
यह भी पढ़े: ओवैसी ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- कांग्रेस पॉकेटमारों की पार्टी
उन्होंने आरोप लगाया कि राव अपने फार्म हाउस से सरकार चलाते हैं. इस बीच, कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली ने आरोप लगाया कि टीआरएस सरकार तेलंगाना की जनता की नहीं, बल्कि केवल कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के परिवार की है. उन्होंने दावा किया कि केसीआर को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है और उन्होंने जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2018 09:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

