Sunday Cricket Schedule: संडे को क्रिकेट का डबल डोज, एक्शन में होंगी टीम इंडिया की पुरुष और महिला टीम, जानें कब, कहां और कैसे देखें दोनों मुकाबले LIVE

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर है. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जो टी20 इंटरनेशनल में आयरलैंड के खिलाफ भारत की पहली हार थी. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दूसरा मुकाबला जीतकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी.

भारत बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Team India Matches on Sunday: रविवार क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है. टीम इंडिया की पुरुष और महिला दोनों टीमें अलग-अलग टूर्नामेंट में मैदान पर उतरेंगी. एक ओर भारतीय पुरुष टीम आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज बराबर करने के इरादे से खेलेगी, तो दूसरी ओर भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने की कोशिश करेगी. ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक ही दिन दो बड़े मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा. How To Watch IND W vs AUS W Live Streaming: सेमीफाइनल का टिकट दांव पर, जानें भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला मैच कब, कहां और कैसे देखें लाइव

आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 खेलेगी भारतीय पुरुष टीम

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर है. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जो टी20 इंटरनेशनल में आयरलैंड के खिलाफ भारत की पहली हार थी. अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम दूसरा मुकाबला जीतकर दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी.

कब और कितने बजे शुरू होगा मैच

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार, 28 जून को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 5:30 बजे होगा.

कहां देखें LIVE मैच

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन फैंस Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी भारतीय महिला टीम

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है. भारत को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

कब और कितने बजे शुरू होगा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच यह मुकाबला रविवार, 28 जून को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा.

कहां देखें LIVE मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का फ्री लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकेंगे.

Share Now