SSC Exam Calendar: युवाओं के लिए खुशखबरी! सरकारी नौकरियों की आने वाली है भरमार, देखें एसएससी परीक्षा का पूरा शेड्यूल
Govt Jobs (File Photo)

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले देशभर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर वर्ष 2021-22 की परीक्षाओं का अस्थायी वार्षिक कैलेंडर जारी किया है. इसके तहत एसएससी जून 2023 तक कुल 15 एग्जामिनेशन आयोजित करेगा.