Central Delhi Kings vs South Delhi Superstarz, Delhi Premier League 2025 11th Match Satta Bazar Favourite Team: दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का 11वां मुकाबला आज यानी 7 अगस्त को सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टारज़के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा. घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देने वाली दिल्ली प्रीमियर लीग के नए सीजन का आगाज हो रहा है. इस टूर्नामेंट में पुरुषों का फाइनल मुकाबला 31 अगस्त को खेला जाएगा. इस सीजन में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के कप्तान जोंटी सिधू (Jonty Sidhu) है तो वहीं आयुष बडोनी (Ayush Badoni) साउथ दिल्ली सुपरस्टारज़ का कमान संभाल रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. यह भी पढ़ें: DPL 2025, Central Delhi Kings vs South Delhi Superstarz 11th Match Live Streaming: सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टारज़ के बीच होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
जोंटी सिद्धू की अगुवाई वाली सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने इस सीज़न की शानदार शुरुआत की है. डीपीएल 2025 में अपने पहले दो मैच जीतकर सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं. सीज़न के अपने पहले मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को आठ विकेट से हराया था. इसके बाद सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने अपने हालिया मैच में न्यू दिल्ली टाइगर्स को नौ विकेट से हराया था. इस बीच, साउथ दिल्ली सुपरस्टारज़ का प्रदर्शन बिलकुल अलग रहा है. आयुष बदोनी की टीम ने अपने अभियान की शुरुआत ईस्ट दिल्ली राइडर्स से पाँच विकेट से हार के साथ की. इसके बाद हुए मुकाबले में साउथ दिल्ली सुपरस्टारज़ की टीम को वेस्ट दिल्ली लायंस ने बुरी तरह हराया था.
अरुण जेटली स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Arun Jaitley Stadium Pitch Report)
दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 का दसवां मुकाबला आज यानी 7 अगस्त को पुरानी दिल्ली 6 बनाम वेस्ट दिल्ली लायंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है. इस मैदान पर गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और सीमाएँ भी छोटी हैं, जिससे रन बनाना आसान हो जाता है. इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में गेंदबाज़ों को सही लाइन-लेंथ से ही काम निकालना पड़ेगा.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (NDS vs ODW Head To Head)
दिल्ली प्रीमियर लीग में सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टारज़ के बीच अबतक कुल दो मुकाबले खेले गए हैं. इस बीच साउथ दिल्ली सुपरस्टारज़ की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. साउथ दिल्ली सुपरस्टारज़ ने दोनों मुकाबले अपने नाम किए हैं. इस मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.
सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टारज़ मैच पर सट्टा बाजार गर्म
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि सेंट्रल दिल्ली किंग्स बनाम साउथ दिल्ली सुपरस्टारज़ (CDK vs SDS) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में सेंट्रल दिल्ली किंग्स की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन वेस्ट साउथ दिल्ली सुपरस्टारज़ की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY