जरुरी जानकारी

खुशखबरी: अब 1 क‍िलो केक खरीदने पर, 1 लीटर पेट्रोल मिलेगा Free

तम‍िलनाडु के एक बेकरी शॉप के विज्ञापन के अनुसार अगर आप केक खरीदते हैं, तो आपको 1 लीटर पेट्रोल फ्री मिलेगा. इसके लिए जरूरी है कि आप या तो एक किलोग्राम का बर्थडे केक खरीदें या फिर आपका टोटल बिल 495 रुपये का होना चाहिए.

खुशखबरी: अब 1 क‍िलो केक खरीदने पर, 1 लीटर पेट्रोल मिलेगा Free
प्रतीकात्मक तस्वीर -(Photo Credit - Facebook)

नई दिल्ली: आजकल पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रहे वृद्धि के कारण आम जनता को खाशी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. देश में पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों से पिछले कुछ दिनों में कई राजनैतिक पार्टियों ने भारत बंद का भी आवाहन किया था. सोशल मीडिया पर भी पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर बहुत सारी खबरें वायरल हो रही है जिसमें इसी महीने की शुरुआत में तम‍िलनाडु में एक दूल्हे के दोस्त ने उसे शादी में 5 लीटर पेट्रोल गिफ्ट किया था. सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

एक KG बर्थडे केक पर 1 लीटर पेट्रोल फ्री:

तम‍िलनाडु के एक बेकरी शॉप के विज्ञापन के अनुसार अगर आप केक खरीदते हैं, तो आपको 1 लीटर पेट्रोल फ्री मिलेगा. इसके लिए जरूरी है कि आप या तो एक किलोग्राम का बर्थडे केक खरीदें या फिर आपका टोटल बिल 495 रुपये का होना चाहिए. यह भी पढ़े- पेट्रोल पंप पर कार्ड से पेमेंट करने वालों के लिए आयी ये बड़ी खबर, जान लें वरना हो सकता है नुकसान

आपको बता दे कि वर्तमान में मुंबई में पेट्रोल 90 रुपये के करीब पहुंच गया है, वहीं डीजल का भी कुछ ऐसा ही हाल है. यही स्थिती देश की राजधानी की भी बनी हुई है ऐसे में कई विज्ञापन कंपनियां इसका फायदा अपने व्यपार में ग्राहकों को लुभाने के लिए कर रही रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2018 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).