Rajasthan Online Fraud: ऑनलाइन ठगी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख 58 हजार रुपये की हुई थी लूट

राजस्थान के दौसा जिले की पुलिस को साइबर क्राइम मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Photo Credit: pixabay

Rajasthan Online Fraud:  राजस्थान के दौसा जिले की पुलिस को साइबर क्राइम मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने सोशल मीडिया पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसने एक व्यक्ति को झांसा देकर 3 लाख से ज्यादा रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए थे. दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि, साइबर अपराध की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए डिप्टी एसपी बृजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था.

जिसके बाद आरोपी को 8 जुलाई को गिरफ्तार किया गया. डिप्टी एसपी बृजेश मीणा ने बताया कि हमें एक व्यक्ति से सूचना प्राप्त हुई थी कि, उनके साथ पुराने सिक्के के बदले ज्यादा पैसे देने के नाम पर 3 लाख 58 हजार रुपए ठग लिए गए. पीड़ित को ठग द्वारा बताया गया था कि आपके सिक्कों की कीमत 1 करोड़ 77 लाख रुपये है. फिर आरोपी उससे टैक्स के नाम पर अपने बैंक खाते में पैसे डलवाते रहे. बृजेश मीणा ने बताया कि पकड़े गए दोषी फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी करते हैं. यह भी पढ़ें: Gungun Gupta Hot Videos and Instagram Reels: एमएमएस लीक वीडियो के बाद इंस्टाग्राम पर छाईं वायरल इन्फ्लुएंसर गुनगुन गुप्ता (View Pics and Watch Video

जिसमें पुराने सिक्के और पुराने वाहन जैसी चीजों के बदले ज्यादा कीमत देने की बात कही जाती है. फिर जब कोई व्यक्ति इनसे संपर्क करता है तो वो जीएसटी और अन्य टैक्स की बात बताकर उनको झांसा देते हैं और उनसे लाखों रुपए अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लेते हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी ठगी के मामले में जेल जा चुका है. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। अब उसे रिमांड में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में शामिल अन्य दोषियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड