Mumbai Water Cut: मुंबईकर ध्यान दें! भांडुप, कुर्ला, अंधेरी, सहित इन इलाकों में कल भी नहीं आएगा पानी, संभलकर करें खर्च

मुंबई में आज से दो दिन की पानी की कटौती है, और आज इसका पहला दिन है. पहले दिन मुंबई के भांडुप, कुर्ला, अंधरी, बांद्रा पूर्व सहित कई इलाकों में सुबह 11 बजे पानी नहीं आया. कल याने 6 फरवरी को भी इन प्रमुख इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी.

(Photo Credits Pixabay)

Mumbai Water Cut: मुंबई में आज से दो दिन की पानी की कटौती है, और आज इसका पहला दिन है. पहले दिन मुंबई के भांडुप, कुर्ला, अंधरी, बांद्रा पूर्व सहित कई इलाकों में सुबह 11 बजे पानी नहीं आया. कल याने 6 फरवरी को भी इन प्रमुख इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी. इस स्थिति में मुंबईवासियों से अपील है कि वे पानी संभलकर खर्च करें. पानी उन्हें परेशान ना होना पड़े.

मुंबई में दो दिन पानी की कटौती रहेगी. बीएमसी ने पिछले हफ्ते ने एक्स पर ट्वीट कर नागरिकों को जानकारी दी. बीएमसी ने अपने सूचित करते हुए बताया कि पवई एंकर ब्लॉक और मारोशी वॉटर शाफ्ट के बीच 2400 मिमी व्यास की नई पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया है. इसीलिए 1800 मिमी व्यास वाले तानसा पूर्वी और पश्चिमी पाइपलाइन को आंशिक रूप से अलग करने का कार्य किया जाएगा, जिससे 2400 मिमी व्यास वाली नई पाइपलाइन को शुरू किया जा सके. इसलिए बीएमसी को कटौती करना पड़ रहा है. यह भी पढ़े: Navi Mumbai Water Cut: नवी मुंबई में 4 फरवरी मंगलवार को नहीं आया आएगा पानी, संभलकर इस्तेमाल करने की नागरिकों से महानगर पालिका ने की अपील

प्रभावित इलाके

Share Now

\