Navi Mumbai Water Cut: नवी मुंबई में 4 फरवरी मंगलवार को नहीं आया आएगा पानी, संभलकर इस्तेमाल करने की नागरिकों से महानगर पालिका ने की अपील
अभी गर्मी का मौसम शुरू होने का है और अभी से कई शहरों में पानी की किल्लत देखी जा रही है. ऐसे में नवी मुंबई के नागरिकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जिसमें बताया जा रहा है कि मंगलवार 4 फरवरी को पीने का पानी नहीं आएगा.
नवी मुंबई, महाराष्ट्र: अभी गर्मी का मौसम शुरू होने का है और अभी से कई शहरों में पानी की किल्लत देखी जा रही है. ऐसे में नवी मुंबई के नागरिकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. जिसमें बताया जा रहा है कि मंगलवार 4 फरवरी को पीने का पानी नहीं आएगा.कल यानी मंगलवार को शहर में पानी की सप्लाई बंद रहेगी.
बुधवार को कम दबाव और अपर्याप्त जलापूर्ति होगी. इसलिए महानगर पालिका के जल आपूर्ति विभाग ने पानी का सही से उपयोग करने की अपील की है. बताया जा रहा है कि में पाइप लाइन का लीकेज ठीक करने के लिए ये फैसला लिया गया है.ये भी पढ़े:Mumbai Water Cut: मुंबई में पानी की किल्लत! भांडुप, कुर्ला, अंधेरी पूर्व, सहित इन इलाकों में 5-6 फरवरी को 30 घटें सप्लाई रहेगी प्रभावित
लीकेज ठीक करने के लिए लिया फैसला
नवी मुंबई में गर्मियों में पानी की बड़ी कटौती होती है.बताया जा रहा है कि में पाइप लाइन का लीकेज ठीक करने के लिए ये फैसला लिया गया है. नवी मुंबई शहर के बेलपाड़ा मेट्रो स्टेशन के पास मोरबे मेन पाइपलाइन में हुए पानी के रिसाव की मरम्मत का काम महानगर पालिका ने शुरू कर दिया है. इसलिए, शहर के नेरुल, वाशी, तुर्भे, सानपाड़ा, कोपरखैरणे, घनसोली और ऐरोली डिवीजनों में भी पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी.
10 घंटे तक रहेगा पानी बंद
बताया जा रहा है कि कल सुबह 10 बजे से लेकर रात आठ बजे तक करीब 10 घंटे तक पानी की सप्लाई बंद रहनेवाली है. जिसके कारण बुधवार को भी कम प्रेशर से पानी आएगा. जिसके कारण लोगों को पानी स्टोर करके रखना चाहिए. जिससे की उन्हें पानी की किल्लत न हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2025 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

