Railway Recruitment 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, रेलवे करेगा 1 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति, जानें कैसे करना है आवेदन
जो लोग रेलवे में नौकरी करना चाहते है,उनके लिए खुशखबर है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 1007 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की है.
Railway Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर खास आपके लिए है. रेलवे इन दिनों भर्तियां कर रहा है. आपके लिए रेलवे में नौकरी पाने का अच्छा मौका है.दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने अपरेंटिस पद के लिए भर्ती की घोषणा की है.
इस नौकरी के लिए योग्यता केवल 10वीं पास है. इसलिए उम्मीदवारों जल्द से जल्द आवेदन कर सकते है. रेलवे अपरेंटिस पद से जुड़कर उम्मीदवारों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. इसके लिए उम्मीदवार दिए गए वेबसाइट पर आवेदन कर सकते है.ये भी पढ़े:RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी पाने का मौका! 9900 पदों पर होगी बंपर भर्ती, 10 अप्रैल से @rrbcdg.gov.in पर करें आवेदन
कहां करना है आवेदन?
रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट secr. Indianrailways.gov.in पर जाना होगा.रेलवे में कुल 1,007 रिक्त पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है, इस नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 मई 2015 है.
नागपुर डिवीज़न में है सबसे ज्यादा पद
रेलवे भर्ती के लिए नागपुर डिवीजन में 919 रिक्तियां हैं. वर्कशॉप मोतीबाग में 88 रिक्तियां हैं. तो यह विभिन्न विभागों में काम करने का एक शानदार अवसर है.इस काम से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.
क्या है योग्यता?
इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए.इस नौकरी के लिए 15 से 24 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आपको किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी होगी.इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा. भर्ती 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी. इस नौकरी के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए SECR की आधिकारिक वेबसाइट देखें.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

