Mumbai Local Train Mega Block: सेंट्रल-वेस्टर्न रेलवे लाइन पर 1 फरवरी को रहेगा मेगा ब्लॉक, मुंबईकर घर से निकलने से पहले जरूर चेक करें रूट

मुंबई लोकल ट्रेन अपडेट: 1 फरवरी 2026 को सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक और जम्बो ब्लॉक की घोषणा की गई है. जानें समय, प्रभावित रूट और वैकल्पिक व्यवस्था की पूरी जानकारी.

Mumbai Local Train

Mumbai Local Train Mega Block: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए रविवार, 1 फरवरी 2026 का दिन मुश्किल भरा हो सकता है. रेलवे प्रशासन ने पटरियों के रखरखाव, सिग्नलिंग सिस्टम और ओवरहेड उपकरणों की मरम्मत के लिए सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक और जम्बो ब्लॉक की घोषणा की है. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ के रूट डायवर्ट किए गए हैं.

सेंट्रल रेलवे: ठाणे-कल्याण के बीच मेगा ब्लॉक

मध्य रेलवे (Central Railway) के मुख्य मार्ग पर ठाणे और कल्याण स्टेशनों के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनों पर सुबह 10:40 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक मेगा ब्लॉक रहेगा. यह भी पढ़े: Mumbai Local Train Mega Block: मुंबई में रविवार को मेगा ब्लॉक, सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइनों पर लोकल ट्रेनें रहेंगी प्रभावित; घर से निकलने से पहले यह जरूरी डिटेल्स जरूर पढ़ें

हार्बर लाइन: कुर्ला-वाशी खंड प्रभावित

हार्बर लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है, क्योंकि कुर्ला और वाशी के बीच सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक अप और डाउन दोनों लाइनों पर ब्लॉक रहेगा.

वेस्टर्न रेलवे: चर्चगेट से मुंबई सेंट्रल के बीच जम्बो ब्लॉक

पश्चिम रेलवे (Western Railway) ने चर्चगेट और मुंबई सेंट्रल स्टेशनों के बीच सुबह 10:35 बजे से दोपहर 3:35 बजे तक 5 घंटे का जम्बो ब्लॉक घोषित किया है.

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे ब्लॉक को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं. अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी जरूरी काम या परीक्षा के लिए घर से निकलते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें. ट्रेनों की सटीक स्थिति जानने के लिए आधिकारिक रेलवे ऐप या स्टेशन मास्टर से संपर्क करें.

Share Now

\