School Assembly News Headlines for 24 May 2025: स्कूल असेंबली के लिए 24 मई की प्रमुख खबरें, जानें देश, दुनिया और खेल जगत के ताजा अपडेट
अगर आप 24 मई 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडर की भूमिका निभाने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी है. यहां हम आपके लिए देश-विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं.
School Assembly News Headlines for 24 May 2025: अगर आप 24 मई 2025 को स्कूल असेंबली में न्यूज रीडर की भूमिका निभाने जा रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी है. यहां हम आपके लिए देश-विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें लेकर आए हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास के साथ अपनी असेंबली में पढ़ सकते हैं. छात्रों के लिए दिनभर की प्रमुख घटनाओं से अवगत रहना महत्वपूर्ण है. ये हेडलाइन न केवल आपकी प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाएंगी, बल्कि आपके सामान्य ज्ञान को भी मजबूत करेंगी.
तो चलिए 24 मई 2025 की असेंबली की शुरुआत आज की इन प्रमुख हेडलाइन्स से करते हैं.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- राहुल गांधी 24 मई को पुंछ दौरे पर, पाक गोलाबारी से पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात.
- पीएम मोदी की अगुवाई में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक शनिवार को दिल्ली में.
- BSF अलंकरण समारोह में अमित शाह का बयान – ‘PAK को दिया गया माकूल जवाब, अब दुनिया के सामने बेनकाब’.
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राउज एवेन्यू कोर्ट का नोटिस, AAP नेता की पत्नी ने मानहानि का मामला दर्ज कराया.
- राजस्थान: बीजेपी विधायक कंवर लाल मीना विधानसभा से अयोग्य घोषित, 20 साल पुराने केस में हुई थी सजा.
- भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद रखने की सीमा बढ़ाई, अब 23 जून तक रहेगा लागू.
- कोटा में छात्रों की आत्महत्या पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सरकार से पूछा- क्यों कोटा ही बना आत्महत्या का केंद्र?
- महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में मुठभेड़, पुलिस ने चार माओवादियों को किया ढेर.
- अहमदाबाद में कोरोना फिर से दस्तक, 20 नए केस सामने आए, एक्टिव मरीजों की संख्या 31 पहुंची.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- जर्मनी से जयशंकर का सख्त संदेश – 'न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग के आगे नहीं झुकेगा भारत, पाकिस्तान से खुद निपटेंगे'.
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान – 1 जून से यूरोपीय यूनियन पर लगाएंगे 50% टैरिफ.
- ईरान-अमेरिका के बीच रोम में शुरू हुई न्यूक्लियर प्रोग्राम पर 5वें दौर की वार्ता.
- हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का ट्रंप सरकार पर केस – विदेशी छात्रों की रोक पर जताया विरोध.
- पाकिस्तान सरकार जून में वर्ल्ड बैंक से करेगी 20 बिलियन डॉलर फंडिंग पर चर्चा.
- बांग्लादेश में सियासी हलचल – अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस इस्तीफे पर कर रहे विचार.
- ईरानी विदेश मंत्री का बयान – 'यूरेनियम एनरिचमेंट पर अमेरिका का दबाव मंजूर नहीं, नहीं होगा परमाणु समझौता'.
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- 24 मई को टीम इंडिया का ऐलान संभव, रोहित-विराट की जगह कौन लेगा तय करेंगे अगरकर-गंभीर.
- गंभीर-अगरकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलेगा टेस्ट कप्तान का नाम, 20 जून से इंग्लैंड दौरे की शुरुआत.
- ओली पोप का धमाकेदार शतक, आठ अलग-अलग टीमों के खिलाफ टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने.
- गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी – कहा, रोहित और विराट का टेस्ट संन्यास व्यक्तिगत फैसला, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका.
- ऑपरेशन सिंदूर के चलते बदला शेड्यूल, अब 3 जून को होगा IPL फाइनल, भारत-A का इंग्लैंड दौरा प्रभावित.
- कोहली के संन्यास पर बढ़ी हलचल, मोहम्मद कैफ का दावा – चयन समिति से नहीं मिला विराट को समर्थन.
- मुंबई के आयुष महात्रे बने अंडर-19 टीम के कप्तान, बिहार के 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भी इंग्लैंड दौरे के लिए चयनित.
Tags
5 News Headlines for School Assembly
News for School Assembly
News for School Assembly in Hindi
news headlines
News Headlines for School Assembly in Hindi
news today
School Assembly News Headlines
School Assembly News Headlines Today in Hindi
Today School Assembly News
Today News in Hindi for School Assembly
Today's Hindi News Headline for School Assembly
Today's News in Hindi For School Assembly
आज के स्कूल असेंबली समाचार
स्कूल असेंबली के लिए समाचार
स्कूल असेंबली समाचार
स्कूल असेंबली समाचार सुर्खियां
संबंधित खबरें
भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाकर किया 18%, रूसी तेल आयात बंद करने पर बनी सहमति
Maharashtra: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने सतारा में यशवंतराव चव्हाण के स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, पति अजीत पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश (Watch Video)
Mumbai Child Missing: मुंबई में मासूमों के लापता होने को लेकर पुलिस अलर्ट, 36 घंटे में 8 लड़कियों समेत 12 बच्चे लापता, शहरभर में तलाशी अभियान शुरू
Lalitha Viral Video Scam: सावधान! करीमनगर हनीट्रैप मामले के 'लीक वीडियो' लिंक हैं खतरनाक जाल, क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता
\