जरुरी जानकारी

Ladki Bahin Yojana 11th Installment: महाराष्ट्र में लाडकी बहन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगी 11वीं क़िस्त के पैसे, ऐसे करें बैलेंस चेक

महाराष्ट्र में लाडकी बहन योजना महायुती सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत लगभग ढाई करोड़ लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये लाभ मिल रहा है. 10वीं क़िस्त जारी होने के बाद, लाभार्थी महिलाएं अब 11वीं क़िस्त का इंतज़ार कर रही हैं. लेकिन उनका इंतजार ख़त्म होने वाला हैं.

Ladki Bahin Yojana 11th Installment: महाराष्ट्र में लाडकी बहन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगी 11वीं क़िस्त के पैसे, ऐसे करें बैलेंस चेक
(Photo Credits Pixabay)

Ladki Bahin Yojana 11th Installment: महाराष्ट्र में लाडकी बहन योजना महायुती सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है. इस योजना के तहत लगभग ढाई करोड़ लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1500 रूपये लाभ मिल रहा है. 10वीं क़िस्त जारी होने के बाद, लाभार्थी महिलाएं अब 11वीं क़िस्त का इंतज़ार कर रही हैं. लेकिन उनका इंतजार ख़त्म होने वाला हैं.  जानते हैं कि कब जारी हो सकती है 11वीं क़िस्त और इसे कैसे चेक किया जा सकता है,

11वीं क़िस्त की तारीख:

सरकार की ओर से 11वीं क़िस्त के लिए अभी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. हालांकि, सूत्रों के अनुसार, यह क़िस्त मई 2025 के अंत तक, संभवतः 25 मई से पहले जारी हो सकती है. लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या अपने बैंक खाते की स्थिति नियमित रूप से चेक करते रहें. यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana Account Fraud: मुंबई ने महाराष्ट्र सरकार की महिलाओं के लिए नकद योजना के नाम पर बैंक खाते खोलने में धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

10वीं क़िस्त की जानकारी:

लाडकी बहन योजना की 10वीं क़िस्त 30 अप्रैल 2025 को जारी की गई थी. यह तारीख अक्षय तृतीया के शुभ अवसर के साथ मेल खाती थी, जिसके चलते सरकार ने इस पवित्र दिन पर लाभार्थी महिलाओं के खातों में 1,500 रुपये की क़िस्त हस्तांतरित की थी.

योजना की शुरुआत:

माझी लाडकी बहन योजना की शुरुआत जुलाई 2024 में हुई थी. तब से लेकर अब तक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 1,500 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा की जा रही है.

योजना के लिए पात्रता:

  • महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए.
  • महिला की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
  • परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता, या ट्रैक्टर के अलावा अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए.
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.
  • महिला के पास एकल बैंक खाता होना चाहिए, जो डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के लिए सक्रिय हो.
  • आवेदिका विवाहित, अविवाहित, परित्यक्ता, या विधवा हो सकती है.

11वीं क़िस्त कैसे चेक करें?

  • ऑनलाइन चेक करें: लाभार्थी महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट या लाडकी बहन योजना पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी क़िस्त की स्थिति चेक कर सकती हैं.
  • बैंक खाता: अपने Aadhaar से लिंक और DBT-सक्षम बैंक खाते में लेनदेन की जाँच करें.
  • हेल्पलाइन: PCMC या योजना से संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

    आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

    • योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

    • होमपेज पर मौजूद "अर्जदार लॉगिन" विकल्प पर क्लिक करें.

    • अब अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें.

    • लॉगिन के बाद "Application Made Earlier" विकल्प पर क्लिक करें.

    • इसके बाद "Application Status" पर जाएं.

    • अब आपकी स्क्रीन पर आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी.

    • यदि वहां "Approved" लिखा है, तो समझ लें कि आपका नाम अगली किस्त के लिए लाभार्थी सूची में शामिल है.

      माझी लाडकी बहन योजना क्या है?

      महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए माझी लाडकी बहन योजना शुरू की है. इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती हैl इसका उद्देश्य महिलाओं को उनकी व्यक्तिगत और पारिवारिक आवश्यकताओं के लिए आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि उन्हें किसी पर निर्भर न रहना पड़ेl

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2025 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).