Ladki Bahin Yojana Update: लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी, 16वीं क़िस्त के पैसे जारी, खाते में पैसा आया या नहीं ऐसे करें बैलेंस चेक

महाराष्ट्र में लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी है. वे पिछले एक हफ्ते से अपनी 16वीं किस्त के पैसे आने का इंतजार कर रही थीं. अब उनका इंतजार खत्म हुआ. कल यानी 4 नवंबर से लाभार्थियों के खातों में पैसे आने शुरू हो गए. फिलहाल, स्टेप बाय स्टेप लाभार्थियों के खातों में 1,500 रुपये आ रहे हैं.

(Photo Credits Twitter)

Ladki Bahin Yojana 16th Installment: महाराष्ट्र में लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी है. वे पिछले एक हफ्ते से अपनी 16वीं किस्त के पैसे आने का इंतजार कर रही थीं. अब उनका इंतजार खत्म हुआ. कल यानी 4 नवंबर से लाभार्थियों के खातों में पैसे आने शुरू हो गए. फिलहाल, स्टेप बाय स्टेप लाभार्थियों के खातों में 1,500 रुपये आ रहे हैं.

16वीं किस्त जारी होने की घोषणा


‘लड़की बहन योजना’ की 16वीं किस्त जारी होने से एक दिन पहले, सोमवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने ट्विटर पर सूचना दी थी कि 4 नवंबर से पैसे जारी होने शुरू हो जाएंगे. उनके ऐलान के बाद लड़कियों और बहनों के खातों में पैसे आने शुरू हो गए. यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र में लाडकी बहन योजना की 16वीं क़िस्त जारी करने की प्रकिया शुरू, ऐसे करें बैलेंस चेक

फ्रॉड की खबर और ई-KYC प्रक्रिया


‘लड़की बहन योजना’ में बड़ी संख्या में फ्रॉड पाए जाने की खबरें आई थीं. इस खबर के बाद सरकार ने पात्रता की जांच के लिए ई-KYC (Ladki Bahin Yojana eKYC) प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया और eKYC की अंतिम तिथि 18 नवंबर हैं. हालांकि, महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ की वजह से कुछ जिलों में eKYC की तिथि 15 दिन बढ़ा दी गई.

वहीं  मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में इस योजना का लाभ सभी पात्र माताओं और बहनों को मिलता रहे. इसके लिए ई-KYC सुविधा पोर्टल पर एक्टिव की गई है। यह प्रक्रिया पिछले महीने से शुरू हो चुकी है. सभी से निवेदन है कि https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पोर्टल पर जाकर e-KYC पूरा करें. उन्होंने यह भी कहा कि 18 नवंबर से पहले यह काम हर हाल में पूरा कर लेना चाहिए.

 ऐसे करें बैलेंस चेक

‘लड़की बहन योजना’ क्या है?


‘लड़की बहन योजना’ महाराष्ट्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी सामाजिक कल्याण योजना है. इसका उद्देश्य राज्य की 21 से 65 साल की लड़कियों और माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है. इस योजना के तहत लड़कियों और महिलाओं के खातों में नियत रूप से हर महीने 1,500 रुपये किश्तों में जमा किए जाते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Scorecard: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

England vs New Zealand T20 Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Scorecard: होबार्ट में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 252 रनों का टारगेट, हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\