Ladki Bahin Yojana: लाड़की बहनों के लिए खुशखबरी, E-KYC पूरी कर चुकी महिलाओं की 17वीं किस्त के पैसे आने शुरू, ऐसे करें बैलेंस चेक

महाराष्ट्र सरकार ने 'मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहन योजना' के तहत नवंबर महीने की लंबित 17वीं किस्त का वितरण शुरू कर दिया है, जहाँ ई-केवाईसी पूरी करने वाली महिलाओं को ₹1,500 मिल रहे हैं, वहीं प्रक्रिया पूरी न कर पाने वाली लाखों महिलाओं के बीच अब अगली किस्त को लेकर संशय बना हुआ है.

E-KYC Update

Ladki Bahin Yojana: नए साल की पहली तारीख महाराष्ट्र की करोड़ों महिलाओं के लिए दोहरी खबर लेकर आई है, एक तरफ जहाँ 'मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहन योजना' की 17वीं किस्त के पैसे पात्र महिलाओं के खातों में पहुंचने शुरू हो गए हैं, वहीं दूसरी तरफ ई-केवाईसी (e-KYC) की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब उन महिलाओं की चिंता बढ़ गई है जो किसी कारणवश यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई थीं, सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, जिन महिलाओं ने 31 दिसंबर 2025 तक अपना बैंक सत्यापन और केवाईसी सफल कर लिया था, उन्हें नवंबर महीने के लंबित ₹1,500 की राशि मिलनी शुरू हो गई है.

E-KYC  पूरी करने वाली महिलाओं को  लाभ

योजना के नियमों के तहत, ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया था ताकि केवल पात्र लाभार्थियों तक ही सहायता राशि पहुँच सके, महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं के खाते आधार से लिंक हैं और जिनकी केवाईसी प्रक्रिया सफल रही है, उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए पैसे भेजे जा रहे हैं, कई जिलों में महिलाओं ने अपने खाते में ₹1,500 जमा होने की पुष्टि की है, जो उनकी नवंबर महीने की रुकी हुई 17वीं किस्त है. यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana: लाड़की बहन योजना की E-KYC डेडलाइन खत्म, क्या महाराष्ट्र सरकार पेंडिंग लाभार्थी महिलाओं को देगी एक और मौका? जानें ताजा अपडेट

पेंडिंग 18वीं किस्त का इंतजार

लाभार्थी महिलाएं अब दिसंबर महीने की 18वीं किस्त का भी बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, चर्चा है कि सरकार दिसंबर और जनवरी की किस्तों को मिलाकर कुल ₹3,000 की राशि एक साथ जारी कर सकती है, हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, सरकार की प्राथमिकता फिलहाल उन महिलाओं को भुगतान करना है जिनकी किस्त तकनीकी कारणों या ई-केवाईसी न होने की वजह से रुकी हुई थी.

पेमेंट स्टेटस चेक करने का सही तरीका

अगर आप भी अपनी 17वीं किस्त का स्टेटस जानना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

 

Share Now

\