Ladki Bahin Yojana 10th Installment Date: महाराष्ट्र में लाडकी बहिन योजना को लेकर बड़ा अपडेट, 10वीं किस्त 30 अप्रैल 'अक्षय तृतीया' के दिन हो सकता है जारी
e: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) की लाडकी बहिन योजना के तहत अब तक 9वीं किस्त के पैसे जारी कर चुकी हैं चुकी हैं, और महिलाएं अब अप्रैल 2025 की 10वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं
Ladki Bahin Yojana 10th Installment Date: महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Govt) की लाडकी बहिन योजना के तहत अब तक 9वीं किस्त के पैसे जारी कर चुकी हैं चुकी हैं, और महिलाएं अब अप्रैल 2025 की 10वीं किस्त (Ladki Bahin Yojana April Installment Date) का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. यह राशि जल्द ही उनके खातों में ट्रांसफर हो सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल महीने की किस्त के 1500 रूपये 30 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन ट्रांसफर किए जा सकते हैं.
8 मार्च 2025 को महिला दिवस पर हुई दो महीने की राशि ट्रांसफर
इससे पहले, 8 मार्च 2025 को महिला दिवस के अवसर पर फरवरी और मार्च महीने की दो किस्तों को एक साथ जोड़कर कुल ₹3,000 महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए गए थे. यह भी पढ़े: Ladki Bahin Yojana News Update: महाराष्ट्र में लाड़की बहिन योजना लाभार्थियों को 500 रुपये मिलेंगे या 1,500 रुपये? अदिति तटकरे और अजित पवार ने दी बड़ी जानकारी
अब तक ₹13,500 मिल चुके हैं
महायुति सरकार (मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में) ने अब तक राज्य की पात्र महिलाओं को 9 किस्तों में कुल ₹13,500 की राशि (जुलाई 2024 से मार्च 2025 तक) ट्रांसफर की है.
करीब 2.50 करोड़ महिलाएं ले रही हैं योजना का लाभ
लाडकी बहन योजना से राज्य में लगभग 2.50 करोड़ महिलाएं लाभ उठा रही हैं.अब तक सरकार ने इस योजना पर कुल ₹33,232 करोड़ खर्च किए हैं. हालांकि, पेपर जांच के दौरान 11 लाख महिलाओं को लिस्ट से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि उनकी डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी पाई गई.
8 लाख महिलाएं पाएंगी सिर्फ ₹500
योजना के तहत, लगभग 8 लाख महिलाएं जिन्हें पहले ₹1500 मिलते थे, अब केवल ₹500 ही प्राप्त होंगे. यह महिलाएं महाराष्ट्र सरकार की दूसरी योजना का लाभ ले रही हैं, जिसके तहत इन्हें हर महीने ₹1,000 मिल रहे हैं, इसलिए सरकार ने उन्हें सूची से बाहर किए बिना राशि को घटाकर ₹500 कर दिया है.
योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और उनकी सामाजिक स्थिति सशक्त हो.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2025 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

