CM Kejriwal's Tears Trick: केजरीवाल के आंसू छलावा, गिरफ्तारी की आशंका से डरे हुए हैं दिल्ली के सीएम - भाजपा
भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया को याद करते हुए भावुक होकर रोने की घटना को छलावा बताते हुए कहा है कि केजरीवाल अपनी संभावित गिरफ्तारी से डरे हुए हैं
नई दिल्ली, 7 जून : भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया को याद करते हुए भावुक होकर रोने की घटना को छलावा बताते हुए कहा है कि केजरीवाल अपनी संभावित गिरफ्तारी से डरे हुए हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने केजरीवाल के आंसू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज जब स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर केजरीवाल भावुक होकर मनीष सिसोदिया को याद कर रहे थे,यह भी पढ़े: Arvind Kejriwal Gets Emotional: शिक्षा के क्षेत्र में मनीष सिसोदिया के काम को याद कर केजरीवाल हुए भावुक, जानें क्या कहा (Watch Video)
उस समय दिल्ली का बच्चा-बच्चा यह समझ रहा था कि वह मनीष सिसोदिया को लेकर चिंतित नहीं हैं, बल्कि आने वाले दिनों में स्वयं की संभावित गिरफ्तारी को लेकर भयभीत हैं सचदेवा ने कहा है कि बेहतर होगा कि केजरीवाल दिल्ली वालों को गुमराह करने की बजाय यह बताएं कि यदि मनीष सिसोदिया निर्दोष हैं तो उन्हें किसी भी न्यायालय से जमानत क्यों नहीं मिल रही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा को ढाल बनाकर अपनी सरकार के भ्रष्टाचार को छुपाना चाहते हैं और उन्होंने सिसोदिया को लेकर जिस तरह आंखों में आंसू लाकर यह छलावा किया है कि मानो केन्द्र सरकार ने सिसोदिया को जेल भेजा हो.
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ऐसा दशार्ने की कोशिश करते हैं कि मनीष सिसोदिया को शिक्षा विभाग से जुड़े किसी मामले में जेल भेजा गया है पर सच यह है कि वह अभी आबकारी विभाग के शराब घोटाले में जेल गये हैं भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि सिसोदिया के विरूद्ध मामला इतना संगीन है कि न्यायालय उन्हें जमानत नहीं देने के साथ-साथ लगातार यह भी इशारा कर रहा है कि मामला गंभीर है और जमानत मिलते ही सिसोदिया गवाहों और सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2023 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

