जरुरी जानकारी

Hyderabad: शादी में रोड़ा बनने पर 19 वर्षीय बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या की, वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसे रची साजिश

मृतक महिला की पहचान यदम्मा के रूप में हुई है. वह एक दिहाड़ी मजदूर है. उसकी शादी एक मजदूर से हुई है. वहीं मृतक की बेटी की पहचान नंदिनी (Nandini) के रूप में हुई है.

Hyderabad: शादी में रोड़ा बनने पर 19 वर्षीय बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की हत्या की, वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसे रची साजिश
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

हैदराबाद (Hyderabad)  से एक सनसनीखेल मामला सामने आया हैं. यहां एक बेटी ने प्रेमी की मदद से अपनी मां का गला घोटकर हत्या कर दी है. वारदात सोमवार रात राजेंद्रनगर के चिंतालमेट स्थित लड़की के घर में हुई. लड़की ने अपनी मां से जिस लड़के से वह प्रेम करती थी. उससे शादी करने के बारे में इजाजत मांगी. शादी से मना करने पर वह गुस्से में आकर अपने प्रेमी की मदद से मां का गला घोटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों वहां से फरार हो गए. यह भी पढ़े: Assam Horror: शख्स ने पीट-पीटकर कर दी मां की हत्या, पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

मृतक महिला की पहचान यदम्मा के रूप में हुई है. वह एक दिहाड़ी मजदूर है. उसकी शादी एक मजदूर से हुई है. वहीं मृतक की बेटी की पहचान नंदिनी (Nandini) के रूप में हुई है. खबरों के अनुसार आरोपी लड़की नंदनी स्कूल ड्रापआउट एक लड़के से वह प्रेम करती थी. जिसकी उम्र 19 साल हैं. नंदनी का  रामकुमार (Ram Kumar) से उसका प्रेम होने पर वह चोरी छुपे उससे मिलती थी. जिसके बाद दोनों शादी करना चाहते थे. शादी करने के लिए नंदनी ने अपनी मां यदम्मा से इजाजत मांगी. लेकिन उसकी मां ने मना कर दिया. जिसके बाद नंदनी ने अपनी मां को धमकी देते हुए कहा कि वह गुपचुप से शादी कर लेगी. जिस पर यदम्मा ने डांटा.

मां के इस डांट के बाद नंदनी ने इस बात को अपने प्रेमी कुमार से बात बताई. जिसके बाद नंदनी ने अपनी मां को मारने के लिए कुमार के साथ एक साजिश रची. जिस साजिश के ततः सोमवार को कुमार दो लड़कों के साथ यदम्मा के घर में घुसा और उसका गला घोंट कर हत्या कर दिया. घटना के समय यदम्मा का पति कहीं बाहर गया था. घर पर आने पर पत्नी को इस हालत में देखकर पुलिस को इसके बारे में सूचना दी. फिलाहल पुलिस नंदनी समेत घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).