जरुरी जानकारी

Ladki Bahin Yojana 7th Instalment Date: महाराष्ट्र में मकर संक्रांति से पहले लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, आज जारी हो सकती है 7वीं किस्त!

देश ने कल यानि 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाने वाला हैं. मकर संक्रांति त्योहार से पहले महाराष्ट्र में लाडली बहनों के लिए खुशखबरी है. 6वीं किस्त जारी होने के बाद आज 7वीं किस्त जारी की जा सकती है.

Ladki Bahin Yojana 7th Instalment Date: महाराष्ट्र में मकर संक्रांति से पहले लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, आज जारी हो सकती है 7वीं किस्त!
(Photo Credits File)

Ladki Bahin Yojana 7th Instalment Date:  देश ने कल यानि 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाने वाला हैं. मकर संक्रांति त्योहार से पहले महाराष्ट्र में लाडली बहनों के लिए खुशखबरी है. 6वीं किस्त जारी होने के बाद आज 7वीं किस्त जारी की जा सकती है. हालांकि, सरकार की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर है कि सरकार आज से करीब सवा दो करोड़ लाडली बहनों के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर करने शुरू देगी.

अब तक कितनी किस्तें जारी हुईं?

अब तक इस योजना के तहत 6 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, जिससे महिलाओं के खातों में कुल 9,000 रुपये पहुंच चुके हैं.  यदि आज यह किस्त जारी नहीं होती है, तो खबर है कि सरकार 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस से पहले यह पैसे जारी कर सकती है. यह भी पढ़े: Maharashtra: क्या बंद हो रही है ‘लाडकी बहिन योजना’ और महाराष्ट्र की अन्य योजनाएं? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया सच

21 से 65 साल की महिलाओं को मिलता है लाभ

महाराष्ट्र में लाडली बहनों को इस योजना के तहत 21 से 65 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं. यह राशि आगामी महाराष्ट्र बजट के बाद मार्च महीने से बढ़ाकर 2100 रुपये की जा सकती है. दरअसल, महायुती सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि यदि उनकी सरकार पुनः सत्ता में आती है, तो इस राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये किया जाएगा.

 जानें इस योजना का उद्देश

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है. लाडली बहनें इस राशि का उपयोग अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार की भलाई के लिए कर सकती हैं. महिला सशक्तिकरण के इस प्रयास को लेकर राज्य सरकार की योजना महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

योजना के बंद होने को लेकर अफवाहें भी उड़ी

हालांकि इस योजना को लेकर अफवाहें तेज़ी से फैल रही थीं कि राज्य सरकार इन योजनाओं को बंद करने जा रही है. इस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट करते हुए कहा, मैं यह साफ करना चाहता हूं कि महिलाओं, पिछड़े वर्गों और वंचित लोगों के हित में चलाई जा रही कोई भी योजना बंद नहीं होगी. हम इन योजनाओं को जारी रखेंगे और अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे. 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2025 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).