जरुरी जानकारी

PM Kisan 19th Installment Beneficiary List: किसानों के लिए खुशखबरी! 19वीं किस्त की लाभार्थी सूची जारी, वेबसाइट pmkisan.gov.in पर चेक करें अपना नाम

देश के छोटे और मध्यम वर्गीय किसानों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 19वीं किस्त की लाभार्थी सूची (Beneficiary List 2025) जारी कर दी है.

PM Kisan 19th Installment Beneficiary List: किसानों के लिए खुशखबरी! 19वीं किस्त की लाभार्थी सूची जारी, वेबसाइट pmkisan.gov.in पर चेक करें अपना नाम
Kisan Samman Nidhi Update

PM Kisan 19th Installment Beneficiary List: देश के छोटे और मध्यम वर्गीय किसानों के लिए राहत भरी खबर है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 19वीं किस्त की लाभार्थी सूची (Beneficiary List 2025) जारी कर दी है. जो किसान इस योजना के तहत पंजीकरण करा चुके हैं, वे अब pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनका नाम इस लिस्ट में है या नहीं. पीएम किसान सम्मान निधी की 19 किस्त 24 फरवरी को बैंक खाते में आएगी.

PM किसान योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है, जो भारत के नागरिक हैं और खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं. इसके तहत हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किस्तों में (2,000 रुपये प्रति किस्त) सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है.

ये भी पढें: PM Kisan Samman Nidhi 19th installment: किसानों के लिए खुशखबरी! 24 फरवरी को आएगी 19वीं किस्त, वेबसाइट @pmkisan.gov.in पर चेक करें लाभार्थी सूची में अपना नाम

योजना का लाभ लेने के लिए प्रमुख शर्तें

  • किसान के पास खेती योग्य जमीन हो.
  • वह छोटे या मध्यम वर्ग के किसान हों.
  • आवेदन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज सही तरीके से जमा किए गए हों.
  • बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए.

कैसे चेक करें PM किसान लाभार्थी सूची?

अगर आपने योजना के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपको 19वीं किस्त मिलेगी या नहीं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • "Beneficiary List" ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरें.
  • "Get Report" बटन पर क्लिक करें.
  • आपकी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.

अगर किसी किसान को 19वीं किस्त नहीं मिलती है, तो उन्हें अपने दस्तावेजों की जांच करनी चाहिए. बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है वरना पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).