जरुरी जानकारी

मोबाइल को लेकर हुआ झगड़ा तो 3 दोस्तों ने पेट्रोल डालकर अपने दोस्त को जलाया, पीड़ित की हालत गंभीर 

साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में तीन दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया.

मोबाइल को लेकर हुआ झगड़ा तो 3 दोस्तों ने पेट्रोल डालकर अपने दोस्त को जलाया, पीड़ित की हालत गंभीर 
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit-File Photo)

गाजियाबाद: क्या कोई मोबाइल (Mobile) को लेकर हुए मामूली झगड़े में किसी को इस आग के हवाले कर सकता है? जी हां, यह बात सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह सच है. एक ऐसा ही वाकया गाजियाबाद (Ghaziabad)  से सामने आया है. जहां दोस्तों के बीच मोबाइल को लेकर मामूली झगड़ा हुआ, लेकिन ये झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि तीन दोस्तों ने अपने एक दोस्त को आग के हवाले कर दिया. दरअसल, साहिबाबाद (Sahibabad) थाना क्षेत्र में मोबाइल को लेकर हुए झगड़े में तीन दोस्तों ने अपने ही एक दोस्त पर पेट्रोल (Petrol) डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया.

इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तुलसी निकेतन चौकी क्षेत्र निवासी शिवम और उसके तीन दोस्तों के बीच शुक्रवार को मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था.

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह तीनों दोस्तों ने शिवम को बुलाया और मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उस पर डाल कर आग लगा दी. परिजन ने शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है. यह भी पढ़ें: तीन बच्चों को मौत के घाट उतारने के बाद महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, पति की प्रताड़ना से थी परेशान 

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने कहा कि पीड़ित के परिजन की तरफ से उसके तीन दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी गई है.  मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है जल्द ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2019 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).