दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, जामिया फायरिंग मामले में आरोपी को हथियार सप्लाई करने वाला युवक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस को पिछले सप्ताह जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर नागरिकता संसोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग करने के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने नाबालिक को हथियार सप्लाई करने वाले युवक को पहचान करने के बाद गिरफ्तार किया है.

बंदूक सप्लाई करने वाला आरोपी अजित (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को पिछले हफ्ते जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islami University) के बाहर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग करने के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने नाबालिक को हथियार सप्लाई करने वाले युवक को पहचान करने के बाद गिरफ्तार किया है. दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार युवक पेशे से पहलवान हैं. उसका नाम अजित है. जिसकी उम्र 30 साल है वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के सहजपुरा गांव का रहने वाला है.

पुलिस उपायुक्त (क्राइम ) राजेश देव के अनुसार, “नाबालिग को जिस युवक ने बंदूक सप्लाई की गई थी. उसे हमने गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारी ने कहा कि इस घटना को लेकर जांच जारी है और आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा. इस बीच उससे पूछताछ की जा रही है कि वह आरोपी को बंदूक किस मकशद से सप्लाई किया थी. यह भी पढ़े: Delhi: CAA प्रदर्शन के दौरान युवक ने जामिया इलाके में की फायरिंग, 1 जख्मी, पुलिस ने लिया हिरासत में

बता दें नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदर्शन कर रहे जामिया के बाहर 30 जनवरी को नाबालिक ने बंदूक से फायरिंग कर दिया था. घटना में जामिया का एक छात्र घायल हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने अनान- फानन में नाबालिक को गिरफ्तार किया था. जिसके पूछताछ में उसने बंदूक अजित से पाने के बारे में पुलिस को बताया.  ज्ञात हो कि वहीं रविवार की रात भी जामिया के  गेट नंबर पांच पर फायरिंग हुई है. (इनपुट भाषा)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट