COVID Vaccination Centre: कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन है जरूरी, ऐसे पता लगाएं अपने नजदीकी सेंटर का पता
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच वैक्सीनेशन अभियान को तेज किया जा रहा है. इसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू होगा.
How To Locate The Nearest COVID-19 Vaccination Centre: भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच वैक्सीनेशन अभियान को तेज किया जा रहा है. इसके तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू होगा. देश में भारत में कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान में दो वैक्सीन के उपयोग को मंजूरी दी है जिसमें भारत बायोटेक का कोवैक्सीन (COVAXIN) और सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया का कोविशील्ड (COVISHIELD) शामिल है. इसके अलावा रूसी स्पूतनिक वी (Sputnik V) को भी भारत में आपात उपयोग की मंजूरी मिली है. भारत में COVID संकट के बीच बुर्ज खलीफा तिरंगे में रंगा, यूएई ने किया सपोर्ट, कहा- मुश्किल घड़ी में हम इंडिया के साथ हैं, देखें वीडियो
रजिस्ट्रेशन कोविन (CoWIN) प्लेटफॉर्म और आरोग्य सेतु ऐप पर शुरू होगा. हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा "1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के तहत टीका लगाया जाएगा. यदि आप 18 प्लस हैं तो तैयार हो जाइए. कोविड वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू होगा."
नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर का पता CoWIN पोर्टल या MapMyIndia पर ऑनलाइन देखा जा सकता है-
- स्टेप 1- कोविन की आधिकारिक वेबसाइट cowin.gov.in पर जाएं. होमपेज पर मौजूद ‘Find Your Nearest Vaccination Centre’ पर क्लिक करें. कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाती है.
- स्टेप 2- अब आपको भारत का नक्शा नजर आएगा. जहां आप वैक्सीनेशन सेंटर को देखने के लिए अपने क्षेत्र में स्क्रॉल कर सकते हैं. इसे आसान बनाने के लिए आप अपना करंट लोकेशन का विकल्प भी चुन सकते हैं, इसके आलावा आप अपना पिन कोड भी दर्ज कर सकते हैं.
- स्टेप 3- इसके बाद आपको वैक्सीनेशन सेंटर के नाम और पते के साथ एक सूची दिखाई देगी. इसमें एक ‘Get Direction’ का भी विकल्प होगा, जो आपको MapmyIndia पोर्टल की मदद से वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचने की सटीक जानकारी देगा.
- स्टेप 4- एक अन्य विकल्प ये भी है कि आप वैक्सीनेशन सेंटर जानने के लिए MapMyIndia वेब पोर्टल पर जा सकते हैं या MapmyIndia मूव ऐप डाउनलोड कर सकते हैं.
- स्टेप 5- फिर साइट पर रजिस्टर करें और सर्च बॉक्स में ’करंट लोकेशन’ पर क्लिक करने के बाद या अपना पता या स्थान का नाम दर्ज करें.
- स्टेप 6- अब, बाएं में मेनू आप्शन से वैक्सीनेशन सेंटर विकल्प पर क्लिक करें.
- स्टेप 7- वैक्सीन सेंटर के लिए सटीक दिशा-निर्देश और रीयल-टाइम नेविगेशन प्राप्त करने के लिए ‘Get Directons’ चुनें.
उल्लेखनीय है कि भारत में देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी से शुरू हो चुका है. सभी 18 वर्ष से ऊपर के लोग 28 अप्रैल से कोविन पोर्टल (CoWIN Portal) पर वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि वैक्सीन 1 मई से लगेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 रोधी कुल 14,19,11,223 वैक्सीन लगाई जा चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

