BJP Election Manifesto Committee: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनावी घोषणापत्र के लिए कमेटी का गठन किया है. कमेटी के गठन के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मेनिफेस्टो कमेटी की घोषणा की है. बीजेपी ने मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) को बनाया है. कमेटी में राजनाथ सिंह सहित 27 सदस्य होंगे. कमेटी में निर्मला सीतारमण संयोजक तो पीयूष गोयल सह संयोजक बनाया गया है. इनके अलावा अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अर्जुनराम मेघवाल, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी को भी कमेटी में जगह मिली हैं.
Tweet:
BJP president JP Nadda announces the Election Manifesto Committee for the Lok Sabha Elections 2024.
The committee will be headed by Defence Minister Rajnath Singh. pic.twitter.com/EovdqOq74T
— ANI (@ANI) March 30, 2024













QuickLY