Fact Check: व्हाट्सएप पर 'शादी का कार्ड' भेजकर खाली किए जा रहे बैंक खाते: बेंगलुरु में नया डिजिटल स्कैम; APK फाइल से रहें सावधान

बेंगलुरु में व्हाट्सएप पर फर्जी शादी के निमंत्रण भेजकर लोगों के स्मार्टफोन से डेटा चोरी करने और बैंक खाते खाली करने का मामला सामने आया है. 'Wedding Invitation..apk' नाम की फाइल डाउनलोड करने पर फोन में मैलवेयर इंस्टॉल हो जाता है.

बेंगलुरु में नया डिजिटल स्कैम (Photo Credits: X)

बेंगलुरु, 11 मई: देश की तकनीकी राजधानी बेंगलुरु में इन दिनों एक शातिर 'वेडिंग इनविटेशन स्कैम' (Wedding Invitation Scam) सक्रिय है. ठग व्हाट्सएप (WhatsAppP) पर शादी का डिजिटल कार्ड (Digital Wedding Card) भेजने के बहाने एक खतरनाक APK फाइल भेज रहे हैं, जिसे डाउनलोड करते ही यूजर्स का व्यक्तिगत डेटा और बैंक खाते से पैसे चोरी हो रहे हैं. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलुरु (Bengaluru) के एक व्यवसायी ने इस फाइल को इंस्टॉल करने के बाद 5 लाख रुपये गंवा दिए हैं. यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या अमेरिकी अस्पतालों को मिला पेंटागन का 'गुमनाम' पत्र? 'क्वांटम मेडिकल सिस्टम' से जुड़े दावों का सच जानें

कैसे काम करता है यह 'वेडिंग कार्ड' स्कैम?

यह धोखाधड़ी एक औपचारिक व्हाट्सएप मैसेज से शुरू होती है, जिसमें फूलों के इमोजी और सुंदर भाषा में लिखा होता है, हमें आपको अपनी शादी में आमंत्रित करते हुए खुशी हो रही है. कृपया समारोह के पूर्ण विवरण के लिए संलग्न निमंत्रण पत्र डाउनलोड करें.

मैसेज के साथ 'Wedding Invitation..apk' नाम की एक फाइल अटैच होती है. जैसे ही कोई यूजर इस फाइल को इंस्टॉल करता है, उसके फोन में एक मैलवेयर (वायरस) प्रवेश कर जाता है. यह मैलवेयर बैंकिंग क्रेडेंशियल्स, ओटीपी (OTP) और अन्य संवेदनशील जानकारी सीधे ठगों तक पहुंचा देता है.

शादी के न्योते का स्कैम: बेंगलुरु के लोगों के WhatsApp पर पहुंची नकली APK फ़ाइल

विशेषज्ञों ने दी चेतावनी: 'फर्क समझना जरूरी'

एनडीटीवी के डिप्टी एडिटर दीपक बोपन्ना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस मैसेज का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लोगों को आगाह किया है. वहीं, CoinDCX के सह-संस्थापक सुमित गुप्ता ने डिजिटल साक्षरता पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को JPEG (फोटो) और APK (सॉफ्टवेयर फाइल) के बीच का अंतर समझना चाहिए। उन्होंने अपील की है कि लोग अपने परिवार के सदस्यों को अनजान फाइलें डाउनलोड न करने के प्रति शिक्षित करें. यह भी पढ़ें: Fact Check: आईपीएस अजय पाल शर्मा का पश्चिम बंगाल तबादला? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

CoinDCX के सुमित गुप्ता ने WhatsApp शादी के निमंत्रण वाले स्कैम पर प्रतिक्रिया दी

सुरक्षा के लिए क्या करें?

साइबर विशेषज्ञों और पुलिस ने इस धोखाधड़ी से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं:

बेंगलुरु पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सामान्य साइबर फ्रॉड एडवाइजरी के तहत लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर करने की सलाह दी गई है.

Share Now