यातायात के बेहतर प्रबंधन के लिए गूगल मैप ट्रैफिक डेटा के इस्तेमाल करने की संभावना तलाश रही है पुलिस
साइबराबाद में आईटी गलियारे में बढ़ते यातायात और ट्रैफिक जाम को देखते हुए यातायात पुलिस संबंधित विभागों की मदद से इलाके में इसके बेहतर प्रबंधन के लिए विभिन्न कदम उठा रही है।
हैदराबाद, 23 अगस्त (भाषा) यातायात को आसान बनाने तथा इसके बेहतर प्रबंधन के लिए हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस गूगल मैप ट्रैफिक डेटा का इस्तेमाल करने की संभावना तलाश रही है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।
साइबराबाद में आईटी गलियारे में बढ़ते यातायात और ट्रैफिक जाम को देखते हुए यातायात पुलिस संबंधित विभागों की मदद से इलाके में इसके बेहतर प्रबंधन के लिए विभिन्न कदम उठा रही है।
इसमें कहा गया है कि यातायात प्रबंधन के मद्देनजर गूगल डेटा का इस्तेमाल करने के तौर-तरीकों पर चर्चा करने के लिए 22 अगस्त को यहां गूगल टीम के साथ एक बैठक आयोजित की गई थी।
बयान में कहा गया है, ‘‘इसी पृष्ठभूमि में यातायात को आसान बनाने तथा इसके बेहतर प्रबंधन के लिए साइबराबाद पुलिस गूगल मैप ट्रैफिक डेटा का इस्तेमाल करने की संभावना तलाश रही है।’’
Tags
संबंधित खबरें
PF Balance Calculation Update: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! बिना लॉगिन के मिनटों में जानें अपना पीएफ बैलेंस, EPFO ने बताए 3 आसान तरीके
Ladki Bahin Yojana e-KYC Correction: लाड़की बहनों के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च तक ई-केवाईसी प्रक्रिया करें पूरी, नहीं तो अगली किस्त रुक सकती है
8वें वेतन आयोग का इंतजार, क्या 2026 में लागू होगी नई व्यवस्था? जानें कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए ताजा अपडेट
Thane Horror: मुंबई से सटे ठाणे में चंदा देने से मना करने पर दुकानदार पर चॉपर से हमला; वारदात का खौफनाक वीडियो CCTV में कैद
\