7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए कल का दिन बेहद अहम, मिल सकती है यह बड़ी खुशखबरी
केंद्र सरकार (Central Government) के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में जल्द बढ़ोतरी होने की संभावना है. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई में 3 प्रतिशत डीए वृद्धि मिलने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि बुधवार (14 जुलाई) को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए (Dearness Allowance) और डीआर (Dearness Relief) के संबंध में फैसला लिया जा सकता है.
7th CPC Latest News: केंद्र सरकार (Central Government) के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में जल्द बढ़ोतरी होने की संभावना है. कुछ रिपोर्टों के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई में 3 प्रतिशत डीए वृद्धि मिलने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि बुधवार (14 जुलाई) को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए (Dearness Allowance) और डीआर (Dearness Relief) के संबंध में फैसला लिया जा सकता है. 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर! मिलने वाला है यह फायदा
अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने के लिए सरकारी कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है. वर्तमान में, मुद्रास्फीति से निपटने के लिए सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 17 प्रतिशत डीए मिलता है जो उन्हें वेतन के हिस्से के रूप में दिया जाता है.
सातवें वेतन आयोग के तहत तीन लंबित डीए किस्तों की बहाली के बाद 17 प्रतिशत डीए बढ़कर 28 प्रतिशत होने की उम्मीद है. इसके अलावा, जुलाई में डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि के बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता सितंबर से 31 प्रतिशत (17+4+3+4+3) हो जाएगा.
केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 में डीए में 4 फीसदी, जुलाई 2020 में 3 फीसदी और जनवरी 2021 में फिर से 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. हालांकि, कोविड-19 महामारी के कारण केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को फ्रीज करने का फैसला किया था.
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय जैसे प्रमुख मंत्रालयों से संबंधित कई उल्लेखनीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. बुधवार की कवायद में 36 नए मंत्रियों को शामिल किया गया और सात पुराने मंत्रियों को पदोन्नति दी गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

