7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के बाद अब इन सरकारी कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, जानें डिटेल्स
केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) की तरह ही राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी दिवाली से पहले सौगातों का मिलने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में कर्नाटक के लाखों सरकारी कर्मचारियों को तब बड़ी खुशखबरी मिली, जब राज्य सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की घोषणा की.
7th CPC Latest News: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) की तरह ही राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी दिवाली से पहले सौगातों का मिलने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में कर्नाटक के लाखों सरकारी कर्मचारियों को तब बड़ी खुशखबरी मिली, जब राज्य सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी की घोषणा की. वर्तमान वित्तीय वर्ष में लगातार दूसरी बार डीए में इजाफा होना सरकारी कर्मचारियों के लिए किसी दिवाली बोनस से कम नहीं है. 7th Pay Commission: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हुआ बंपर इजाफा, जानिए पूरा कैलकुलेशन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक सरकार ने इस साल एक जुलाई से अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (Pensioners) के महंगाई भत्ते (डीए) को मौजूदा 21.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 24.5 प्रतिशत करने की घोषणा की है. सरकारी आदेश में कहा गया है “सरकार 2018 के संशोधित वेतनमान में कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते की दरों को एक जुलाई 2021 से मौजूदा 21.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 24.50 प्रतिशत कर रही है.’’
यह आदेश पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारियों, जिला पंचायतों के कर्मचारियों, वेतन के नियमित समय-मानों पर कार्यरत कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों के उन पूर्णकालिक कर्मचारियों पर लागू होगा जो नियमित वेतनमान पर हैं. यहां गौर करने वाली एक और बात है कि आने वाले दिनों में और भी राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए बढ़ाने की घोषणा कर सकती हैं.
उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार ने हाल ही में महंगाई भत्ते (DA) की दर में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत पहुंचाई. इसके तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को मूल वेतन के 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 31 प्रतिशत कर दिया गया है, जो एक जुलाई 2021 से प्रभावी होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

